उदयपुर

VIDEO: उदयपुर में ट्रक बाइक की हुई जोरदार भिडंत, एक की मौत और दूसरे का हुआ ये हाल

उदयपुर. अहमदाबाद नेशनल हाईवे 8 पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2018, 5:01 PM IST
: truck bike accident in udaipur
चंदौली में सड़क हादसा

चंदनसिंह देवड़ा/ उदयपुर . अहमदाबाद नेशनल हाईवे 8 पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बारापाल के समीप बाइक को ट्रक द्धारा चपेट मे लेने से हुआ। गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने बताया कि उदयपुर से खेरवाड़ा जा रहे बाईक सवार युवकों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद बाईक सडक के समीप स्थित खड्डे में गिर गई। हादसा इतना भीषण था की एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी तादाद में लोग जमा हो गये। सूचना पर गोवर्धनविलास थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से बाईक को बाहर निकाला और शव को मोर्चरी मे रखवाया। घायल अस्पताल मे भर्ती है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Published on: