3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेवाड़ धरा पर बिखरेगा प्रताप का प्रकाश, प्रताप जयन्ती पर होंगे 7 दिवसीय कार्यक्रम

उदयपुर . महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सभी समाजों व संगठनों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 22 May 2018, 3:39 PM IST

Maharana pratap jayanti 2018 udaipur

मेवाड़ धरा पर बिखरेगा प्रताप का प्रकाश, प्रताप जयन्ती पर होंगे 7 दिवसीय कार्यक्रम

उदयपुर . नगर निगम तथा मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप की 478वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 9 से 16 जून तक होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर नगर निगम सभागार में सोमवार को सर्व समाज की बैठक हुई।


मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्रसिंह जगत ने बताया कि मुख्य अतिथि जिला प्रमुख शान्तिलाल मेघवाल थे। अध्यक्षता उपमहापौर लोकेश द्विवेदी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पारस सिंघवी, केशरसिंह सारंगदेवोत, गिर्वा प्रधान तख्त सिंह शक्तावत, अशोक पाहुजा, बार अध्यक्ष रामकृपा शर्मा व भंवर सेठ थे। संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि 16 जून को सुबह 7.15 बजे मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सभी समाजों व संगठनों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

VIDEO: उदयपुर के युवक ने इस तरह इंटरनेशनल कॉल करके अपने ही पिता से मांगी 50 लाख की फिरौती

मुख्य समारोह व सभा 16 जून को सुबह 11.30 बजे नगर निगम स्थित सुखाडिय़ा रंग मंच पर होंगे। बैठक में महासभा के महामंत्री कुन्दन सिंह मुरोली ने पिछले वर्ष का प्रतिवेदन पेश किया। संयोजक प्रेम सिंह मदारा ने बताया कि इस बार प्रताप जयन्ती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें क्षत्रिय समाज तथा अन्य समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कमलेन्द्र सिंह पंवार के अनुसार बैठक में उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बोहेड़ा, चन्द्रवीर सिंह करेलिया, दिलीपसिंह बांसी, चन्द्रवीर सिंह दांतडा, सज्जनसिंह सुलावास, डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, कमलेन्द्र सिंह राठौड़, कृष्णकांत कुमावत, मनोहर चौधरी सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इनकी रहेगी भागीदारी
महासभा के उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेड़ा ने बताया कि क्षत्रिय विकास संस्थान सेक्टर 14, मेवाड़ी युवा परिषद्, भीण्डर मित्र मंडल, बजरंग सेना मेवाड़, लायंस क्लब एलिट, सिख समाज, मुसलिम समाज, बजरंग दल, भारतीय मजदूर संघ, राम बजरंग सेना, मेवाड़ गौरव विकास परिषद, महाराणा प्रताप सेना, महावीर युवा मंच संस्थान, क्षत्रिय कुमावत समाज, विद्या प्रचारिणी सभा, मेवाड़ सिन्धु बिग्रेड, पहल संस्थान, लायंस क्लब महाराणा, विश्व हिन्दू परिषद, मेवाड़ शिव सेना, करणी सेना, सकल आदिवासी समाज, सकल राजपूत महासभा, हिन्दू महासेना टाईगर फोर्स, महाराणा प्रताप महाराव शेखा ग्रुप, महादेव सेना, उस्ताद कर्णसिंह पहलवान राष्ट्रीय व्यायामशाला, उदयपुर गाइड एसोसिएशन, अखिल भारतीय सिन्धी समाज, पालीवाल समाज, जिनगर समाज, शिव दल मेवाड़, मालवीय लोहार समाज, हिन्दू विजय सेना, सैन समाज, कायस्थ महासभा, लोक जन सेवा संस्थान, भारत विकास परिषद, गोवर्धन सेना, वीर समाज विकास संस्थान, अखिल भारतीय राजपूत संस्थान, मेवाड संस्कृति संरक्षण परिषद, जैन समाज, भाजपा अम्बेडकर मण्डल, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, आम आदमी पार्टी , बाल कल्याण समिति, जय राजपूताना संघ, रॉयल्स ग्रुप मेवाड़, महाराणा प्रताप गाइड यूनियन, राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत सहित कई संगठनों की भागीदारी रहेगी।