
कानोड़. भीण्डर-कानोड सड़क मार्ग पर बड़वाई बस स्टैण्ड के पास ट्रैक्टर के साथ लगा पानी भरा टैंकर पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। टैंकर पलटते ही राहगीरों सहित मौके पर मौजूद लोगों ने चालक की जान बचाई। दुर्घटना के दौरान आसपास से गुजरते कई दुपहिया वाहनचालक बाल-बाल बचे। बाद में क्षेत्रवासियों ने जेसीबी मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर व टैंकर को उठाकर रास्ता बहाल करवाया। सूत्रों ने बताया कि यह टैंकर पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्य से पानी ढुलाई कर रहा था।
बेकाबू जीप वैन से टकराई, 10 लोग चोटिल
गोगुंदा. सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली के निकट सोमवार को सायरा के स्कूलों से अध्यापिकाओं को लेकर आ रही जीप रास्ते मे खड़ी वैन से टकराने से जीप में सवार 10 लोगों को चोटें आईं।
सायरा क्षेत्र के आसपास के स्कूलों से छुट्टी के बाद शिक्षिकाएं जीप से उदयपुर की ओर आ रही थी तभी पुनावली के निकट रास्ते में खड़ी वैन से जीप जा भिड़ी, जिससे जीप में सवार 10 शिक्षिकाओं को मामूली चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हेंं छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद जीप चालक फरार हो गया।