उदयपुर

Weather Latest News: मानसून के विदा होते ही मौसम ने मारी पलटी, जानिए तापमान का गणित

मानसून विदा होने तुरंत बाद सर्दी का असर दिखने लगा है।
less than 1 minute read
Oct 09, 2023
photo_2023-06-24_19-21-37.jpg

उदयपुर। मानसून विदा होने तुरंत बाद सर्दी का असर दिखने लगा है। बदलते मौसम में जहां दिन में धूप तीखी है, वहीं रात में ठंडक बढ़ने लगी है। स्थिति ये है कि रात के पारे से दुगुना दिन का पारा है। लिहाजा दिन-रात के पारे में 'दिन-रात का अंतर' दिख रहा है।

मौसम विभाग डबोक केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम 17.8 डिग्री रहा था। इससे पहले शनिवार को दिन में 33.4 और रात को 17 डिग्री रहा था। लिहाजा दिन रात के पारे में मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिछले दिनों की स्थिति देखें तो रात के पारे में दिन ब दिन गिरावट आती जा रही है, जबकि दिन का पारा 34-35 के आसपास ही बना हुआ है। रात के पारे में कमी आने से ओस भी गिरने लगी है। आधी रात के बाद खुली जगहों पर, वाहनों पर ओस का गीलापन मिलने लगा है।

इस तरह से बदली स्थिति


दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
8 अक्टूबर - 34.1 - 17.8
7 अक्टूबर - 33.4 - 17.0
6 अक्टूबर - 33.8 - 17.9
5 अक्टूबर - 35.4 - 18.8
4 अक्टूबर - 34.8 - 18.6
3 अक्टूबर - 34.5 - 19.9
2 अक्टूबर - 35 - 21.0
1 अक्टूबर - 34.3 - 20.0

Published on:
09 Oct 2023 09:01 am