उदयपुर

बहुचर्चित प्रवीण पालीवाल हत्याकांड का आरोपित हिस्ट्रीशीटर आम्र्स एक्ट में बरी, कड़ी सुरक्षा में भेजा कोटा जेल

निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कच्छावा ने धानमंडी थाने के हिस्ट्रीशीटर को आम्र्स एक
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2017, 1:16 AM IST
amrs act case,massacre,Udaipur Hindi news,cime news,history sheet,well-known,amrs act,Kota Jail,crime in udaipur udaipur latest news,udaipur latest news udaipur latest hindi news,police station kota,

उदयपुर . निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कच्छावा ने धानमंडी थाने के हिस्ट्रीशीटर को आम्र्स एक्ट में दोषमुक्त करार दिया। शहर के चर्चित प्रवीण पालीवाल हत्याकांड के मामले में कोटा केंद्रीय कारागृह में कैद आरोपित नाड़ाखाड़ा हाल समता नगर स्थित अपार्टमेंट निवासी नरेश को अदालत ने आम्र्स एक्ट मामले में बरी करने के आदेश दिए। अदालती आदेश के बाद आरोपित को फिर कड़ी सुरक्षा में कोटा भिजवाया गया।

इससे पहले 2 जून 2012 को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 मीनाक्षी जैन ने आरोपित नरेश को दोषी मानते हुए धारा 4/25 में एक वर्ष कारावास एवं 2 हजार रुपए जुर्माने का फैसला सुनाया था। आरोपित ने इसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चुनौती दी थी। इस पर न्यायाधीश कच्छावा ने सुनवाई में अभियोजन की ओर से पेश साक्ष्य में विरोधाभास पाया। प्रकरण में विसंगतियों के कारण आरोप संदेह से परे साबित हुए। अदालत ने आरोपित नरेश को मामले में दोषमुक्त करार दिया। प्रकरण के अनुसार 13 जून 2006 को सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गौतम लाल ने नाकेबंदी के दौरान आरोपित को बाइक पर आते हुए तलवार के साथ गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि आरोपित नरेश धानमंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और प्रवीण पालीवाल हत्याकांड के आरोपित के तौर पर कोटा जेल में बंद है। अदालत में पेशी के दौरान उसे कमाण्डो सहित कड़ी सुरक्षा में उदयपुर लाया गया था।

डिक्की से चोरी करते कैमरा में कैद
उदयपुर. हिरणमगरी सेक्टर 14 स्थित शांतिनगर में दुपहिया वाहन की डिक्की से पर्स चुराने वाले युवक का सीसीटीवी फुटेज जारी हुआ है। क्षेत्र के रितेश जैन ने निजी ट्यूशन पढ़ाने वाली एक अध्यापिका के दुपहिया वाहन से चोरी की वारदात करने वाले युवक के सीसीटीवी फुटेज गोवद्र्धन विलास थाना पुलिस को सौंपे हैं। फुटेज के हिसाब से करीब 5 फीट 10 इंच लम्बे इस युवक की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है। गौरतलब है कि पूर्व में भी वहां खड़े वाहनों से चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें अब तक पुलिस स्तर पर कोई सफलता नहीं प्राप्त की गई।

Published on: