उदयपुर

पत्नी ने धर्म परिवर्तन किया, पति ने एसपी साहेब से लगाई गुहार

Udaipur News : उदयपुर में एक महिला ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। इस सूचना के बाद उसके पति ने उदयपुर एसपी से गुहार लगाई।
less than 1 minute read
rajasthan_sp.jpg
Rajasthan Police

Udaipur News : उदयपुर शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र की एक महिला ने धर्म परिवर्तन कर लिया और बच्चों को भी अन्य धर्म की पुस्तकें पढ़ने और उसी धर्म के धार्मिक स्थल पर जाने के लिए मजबूर करने लगी। इस पर पति ने एसपी को परिवाद दिया। इस पर अधिकारियों को मामले की जांच सौंपी गई। घंटाघर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा दिए गए परिवाद में बताया गया कि कुछ समय से उसकी पत्नी अन्य धर्म की कीताबें पढ़ने के साथ ही प्रतिदिन उसी धर्म के धार्मिक स्थल पर जाने लगी। वह पुत्र और पुत्री को भी लगातार उसी धर्म की आराधना करने के लिए प्रेरित कर रही थी। इस संबंध में 20 फरवरी को पुलिस थाना घंटाघर और एसपी कार्यालय में सूचना देेने बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

इधर, शुक्रवार को पुत्र और पुत्री स्कूल गए थे। वहां से पुत्री लौट आई और पुत्र नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। ऐसे में आशंका है कि उसकी पत्नी पुत्र को भी अपने साथ ले गई है और अन्य धर्म के लोगों से मिलकर उसके पुत्र का धर्म परिवर्तन करवा सकती है।

यह भी पढ़ें - Big News : राजस्थान में एक बार फिर होगा सरकारी स्कूलों का एकीकरण, जानें क्या होगा आधार

Updated on:
24 Feb 2024 10:43 am
Published on:
24 Feb 2024 10:43 am