उदयपुर

लेकसिटी में सर्दी का नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में सवा तीन डिग्री लुढक़ा न्यूनतम तापमान

उदयपुर. शहर में सीजन की सबसे सर्द रातों का दौर जारी है
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2018, 11:44 AM IST
winter weather udaipur images

उदयपुर . शहर में सीजन की सबसे सर्द रातों का दौर जारी है, बीते 24 घंटे के मुकाबले करीब 3 डिग्री की गिरावट थी। डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम 22.6 डिग्री था। इसमें 0.6 डिग्री की बढ़त थी।

अचानक सर्दी बढऩे का असर सबसे ज्यादा खुले में काम करने वाले लोगों पर पड़ा। इन लोगों ने सुबह और शाम को अलाव का सहारा लेकर राहत पाई। इधर दिन ढलने के साथ ही सर्दी ने फिर से जोर पकड़ लिया। इससे जल्द ही शहर की सडक़ें सुनी हो गई। बता दें कि इससे पूर्व 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

राजसमंद जिले के नाथद्वारा से सटे बागोल रोड पर बुधवार सुबह खेत में फसल पर ओस की बूंदें बर्फ हो गईं। इधर, उदयपुर शहर में जनजीवन ऊनी कपड़ों में लिपटा-सिमटा रहा।

धरियावद : 4.2 डिग्री
धरियावद. क्षेत्र में सर्दी का सितम जारी है। बुधवार दिनभर सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन व्याप्त रही। आलोक ऋतु वैघशाला के अनुसार मंगलवार रात मौसम की सबसे सर्द रात रही। जहां न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री दर्ज किया गया।

देश-प्रदेश की स्थिति, तापमान में उतार-चढ़ाव

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
27-12-17 26.0 6.6
28-12-17 25.6 7.6
29-12-17 25.6 7.2
30-12-17 24.4 8.0
31-12-17 24.4 7.5
01-01-18 23.8 7.0
02-01-18 22.6 7.0

READ ALSO:

मावली में चोरों का आतंक: लगातार दूसरे दिन चोरी, तीन घरों के टूटे ताले
मावली(निप्र). कस्बे में इन दिनों चोरों का आतंक है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी चोरों ने तीन मकानों के ताले तोड़ वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बाजार में स्थित तीन मकानों के ताले तोड़ लाखों रुपए का सामान पार किया गया। पचास हजार नकद और जेवर सहित करीब 1 लाख रूपए का नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार चोरों ने संत ज्ञानेश्वर उप्रावि की संचालिका ललिता त्रिपाठी के मकान में चोरी की। घटना के दौरान मालिक उदयपुर गए हुए थे। बुधवार दोपहर में समीप स्थित दुकानदारों को संदेह होने पर घटना की जानकारी मिली। दुकानदारों ने मकान मालिक को सूचना दी। मालिक और मावली पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों ने औजार घटना स्थल पर ही छोड़ दिए।

जिससे अंदेशा है चोर साईकिल मरम्मत संबंधी कार्य से जुड़ा हुआ है। मकान मालिक ने बताया कि 50 हजार रूपए नकद, चांदी की पायल, कंदौरे और एक सोने की नथ चोरी हुई। इससे करीब 1 लाख रूपए का नुकसान हुआ। इसके बाद राकेश कोठारी के मकान में चोरी का प्रयास किया, लेकिन मकान खाली होने से कुछ हाथ नहीं लगा। चोरों ने समीप स्थित हाबीद हुसैन बोहरा के गोदाम में चोरी की। यहां भी ताले तोड़े, लेकिन चोरी नहीं हुई। गोदाम मालिक मुम्बई में था।


पुलिस गश्त बेअसर
कस्बेवासियों ने बताया कि कस्बे में बीते 15 दिनों में चोरी की तीसरी वारदात हुई है। उल्लेखनीय है कि सोमवार रात को भी तीन मकानों में चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने तुलसीराम भील के घर से 10 हजार, 8 चांदी के और कुछ सोने के सिक्के चुरा लिए थे। राजमल कोठारी और रजनीकांत मेहता के घर भी चोरी हुई थी। पुलिस गश्त के बावजूद चोरियों पर लोगों रोष जताया है।

Published on: