उदयपुर

दिल दहला देने वाली घटनाः बच्चे को डूबता देख कुएं में कूदी मां, दोनों को बचाने दो और बच्चे कूदे, सभी की मौत

यह खबर पढ़कर आप भी सहम जाएंगे। डूब रहे अपने बच्चे को बचाने के लिए एक मां कुएं में छलांग लगा देती है। फिर वहां मौजूद उसके दो और बच्चे भी कूद पड़ते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2023, 7:41 PM IST
Woman and three children die after falling into well in udaipur Rajast

उदयपुर/झाड़ोल। यह खबर पढ़कर आप भी सहम जाएंगे। डूब रहे अपने बच्चे को बचाने के लिए एक मां कुएं में छलांग लगा देती है। फिर वहां मौजूद उसके दो और बच्चे भी कूद पड़ते हैं। और देखते ही देखते सभी की मौत हो जाती है। दिताराम का हंसता-खेलता परिवार कुछ ही पलों में खत्म हो जाता है।

घटना उदयपुर जिले में बछार ग्राम पंचायत के मादड़ी गांव की है। हादसे में नवली (32) पत्नी दिताराम पारगी, उसके तीन बच्चे 8 वर्षीय अजय, 6 वर्षीय मुकेश और 4 वर्षीय बेटी चंचल की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मां और तीन बच्चों के डूबने की सूचना पर पूरा गांव दौड़ पड़ा।

एक के बाद एक शव बाहर निकले तो देखकर हर कोई सहम गया। सूचना पर नाई और झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को उदयपुर के महाराणा भूपाल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव परिजनों को सौंपे गए। इस दौरान नाई थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नू और झाड़ोल थानाधिकारी श्रवण जोशी मौजूद रहे।

इस तरह चला घटनाक्रम
बताया गया कि दिताराम का बेटा अजय नहाने के लिए घर से 200 मीटर दूर नदी किनारे स्थित कुएं पर गया था। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर मां नवली भागकर पहुंची और बेटे को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। मां के पीछे-पीछे दोनों छोटे बच्चे मुकेश और चंचल भी दौड़े आए। मां और भाई को कुएं में छटपटाते देख वे भी घबराहट में कुएं में कूद गए।

गांव में गम का माहौल, कई घरों में नहीं जले चूल्हे
मां-बच्चों के डूबने से पूरा गांव शोक में डूब गया। क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा, वहीं शाम तक कई घरों में चूल्हे नहीं जले। बताया गया कि दिताराम के परिवार में उसकी पत्नी और बच्चे ही थे। अब वह अकेला ही बचा है।

Published on: