
भटेवर... डबोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एवं ग्राम पंचायत करणपुर के धनवारहट निवासी एक युवक की खेत से घास लाते समय नदी में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद डबोक पुलिस एवं ग्राम पंचायत ढावा के सहयोग से गोताखोर की मदद लेकर युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। वल्लभनगर सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ग्राम पंचायत ढावा सरपंच सत्यनारायण आमेटा ने बताया कि धनवा रहट निवासी मांगीलाल पुत्र पुरा डांगी 44 वर्ष अपने खेत से घास लेकर नदी किनारे होता हुआ घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में पांव फिसलने से नदी मेंं गिरकर डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में बहुत देर तक लाश नहींं मिलने पर उदयपुर से गोताखोर लालाहेडा व रामकृष्णा व उनकी टीम को सूचित किया। गोताखोर की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन करते हुए मात्र आधे घंटे में ही लाश को नदी से बाहर निकाल दिया।