उज्जैन

वीडी मार्र्केट में सड़क से मिले 1.10 लाख तो यूं डोला इमान

कपड़ा दलाल के बैग से गिरे रुपए को युवक प्रदीप मिमरोट ने लौटाकर पेश की मिसाल
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 7:02 AM IST
ujjain crime news,1.10 lac,ujjain hindi nwes,VD Cloth Market,
कपड़ा दलाल के बैग से गिरे रुपए को युवक प्रदीप मिमरोट ने लौटाकर पेश की मिसाल

उज्जैन। विक्रमादित्य क्लाथ मॉर्केट स्थित कपड़ा व्यापारी के यहां 8 हजार रुपए माह की पगार पाने वाले ढांचा भवन निवासी प्रदीप मिमरोट (43) ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। वीडी मॉर्केट में प्याऊ के पास सड़क पर बुधवार दोपहर उन्हें 1.10 लाख रुपए पड़े मिले। उन्होंने रुपए उठाए और कुछ दूर स्थित मॉर्केट के सोसायटी ऑफिस में जाकर बताया कि ये किसी के रुपए हैं, जो मुझे मिले। कुछ ही देर में कपड़ा दलाल सुरेश अग्रवाल यहां रुपए ढूंढते हुए पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सड़क पर गिरे रुपए वापस मिल पाएंगे।
प्रदीप मिमरोट मॉर्केट में ही कपड़ा व्यापारी के यहां नौकरी करते हैं। इतने रुपए देखकर भी उनका मन नहीं डोला और उन्होंने रुपए सोसायटी में जाकर जमा कर दिए। अग्रवाल को जब रुपए मिले तो वे खुश हो गए और सोसायटी सहित सभी लोगों ने प्रदीप का सम्मान कर उन्हें नकद राशि भी दी। व्यापारी एसोसिएशन के मनीष चौधरी के अनुसार प्रदीप ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल समाज के सामने पेश की। ये रुपए कपड़ा दलाल अग्रवाल के बैग से गिर गए थे, इस दौरान उन्हें भनक तक नहीं लगी और वे मौके से जा चुके थे। यह तो गनीमत रही कि इन रुपयों पर प्रदीप की नजर पड़ गई, अन्यथा रुपए मिलना मुश्किल थे।

पत्नी को आया अटैक, बावजूद ईमानदारी कायम
मॉर्केट के व्यापारियों ने बताया कि प्रदीप स्वाभिमानी व्यक्ति है। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी को हार्ट अटैक आया है। वे इसको लेकर परेशान भी चल रहे हैं लेकिन फिर भी उन्होंने ईमानदारी को कायम रखते हुए सड़क पर पड़े मिले रुपए भी लौटा दिए। अब वीडी मार्केट सहकारी सोसायटी ११ अगस्त को प्रदीप का अलग से सम्मान भी करेगी। सोसायटी अध्यक्ष विनोद बरबोटा, व्यापारी एसो. अध्यक्ष मुकेश कटारिया, विक्रम बाफना सहित अन्य ने प्रदीप को माला पहनाकर सम्मानित किया व ईनाम बतौर राशि दी।

Published on: