1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोचिंग जाने चाहिए थी गाड़ी, फिर लड़की ने किया ये काम

चिमनगंजमंडी पुलिस ने कलालसेरी में रहने वाली युवती के साथ वाहन खरीदने वाले दो युवकों को पकड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Jitendra Singh Chouhan

•

Updated: 7 Aug 2019, 7:00 AM IST

ujjain crime news,bike theif,Ujjain Police,ujjain hindi nwes,

चिमनगंजमंडी पुलिस ने कलालसेरी में रहने वाली युवती के साथ वाहन खरीदने वाले दो युवकों को पकड़ा

उज्जैन. शहर में वाहन चोरी के मामले में पहली बार कलालसेरी की एक युवती को पुलिस ने पकड़ा है। यह सालभर से शहर में गाडिय़ां चुरा रही थी। पकड़ाई युवती का कहना है कि कोचिंग जाने के लिए स्कूटी चाहिए थी। रास्ते में उसे एक चाबी मिली और उसने एक स्कूटर में लगाया तो वह स्टार्ट हो गई। बाद में उसने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो स्कूटर चुराए। युवती द्वारा चुराई गाड़ी को शहर के दो युवक खरीदते थे और बदले दो से पांच हजार रुपए देने की बात कही थी। पुलिस ने चोरी के वाहन को बरामद करते हुए तीनों को हिरासत में लिया है
शहर में वाहन चोरी में पकड़ाई १८ वर्षीय युवती कलालसेरी की गली नंबर ६ की रहने वाली है। पुलिस ने इसके साथ सलमान (२६) पिता अब्दुल खान व शोएब (१८) उर्फ समीर पिता यूसुफ दोनों निवासी फाजलपुरा को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से तीन एक्टिवा व एक बगैर नबंर की मोटरसाइकिल बरामद की है। टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में युवती का कहना है कि उसे रास्ते में एक गाड़ी की चाबी मिली थी। बीकॉम प्रथमवर्ष की कोचिंग जाने के लिए उसे गाड़ी की जरूरत थी। इसलिए एक दिन उसने एक गाड़ी में चाबी लगाई तो वह स्टार्ट हो गई, जिसे वह साथ लेकर आ गई। वाहन चोरी में शामिल शोएब से उसका पहले से ही परिचय था। इनके द्वारा चोरी की गाड़ी खरीदने के बदले रुपए देने की बात कही। इस पर हां कर दी। बाद में युवती ने सात-आठ महीने में जहां कहीं भी उस चाबी से गाड़ी स्टार्ट हो जाती, उसे चुरा लेती। बाद में समलान व शोएब को दे देती थी। चोरी की गाड़ी के बदले में दो से पांच हजार रुपए तक मिल जाते थे। पुलिस अब इनसे शहर में अन्य चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।

मां शिक्षिका, पिता लगाते थे फल का ठेला
वाहन चोरी में पकड़ाई युवती गरीब परिवार से है। उसके पिता की पिछले वर्ष मौत हो गई। वह फल का ठेला लगाते थे। वहीं मां शिक्षिका है। युवती बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ इंदौर में एयरहोस्टेज की कोचिंग भी कर रही है। पिछले वर्ष ही उसने इंदौर रोड स्थित एक स्कूल से १२वीं की परीक्षा पास की थी। हालांकि युवती के वाहन चोरी के पीछे पिता की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होना है।

क्षीरसागर पर शोएब का गैरेज, इसी ने बताया युवती करती है चोरी
चिमनगंजमंडी पुलिस के एसआई रवींद्र कटारे के मुताबिक पुलिस ने पिछले दिनों चोरी का स्कूटर बेचने की सूचना पर शोएब को पकड़ा था। शोएब का क्षीरसागर पर गैरेज है। उससे जब पूछताछ की गई तो उसने युवती का नाम-पता बताते हुए कहा कि यह चोरी करके लाती थी और हम बेचते थे। इस पर पुलिस कलालसेरी स्थित युवती के घर पहुंचे तो उसके पास भी एक चोरी की गाड़ी मिल गई। जिस पर वह घूमती थी। कटारे के मुताबिक युवती ने अब तक नानाखेड़ा क्षेत्र से दो गाडिय़ां चुराना कबूल की है। वहीं मोटरसाइकिल शोएब व सलमान ने चुराई है। सलमान देवास में मजदूरी करता है।