उज्जैन

MP की धर्मनगरी में होगा 1700 करोड़ का निवेश, 4000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

MP News: साल 2026 में 1700 करोड़ रुपए के निवेश से 17 नई फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू होने जा रहा है, जिससे 4 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

2 min read
Mar 21, 2026
1700 crore investment in Vikram Udyogpuri and Medical Device Park (फोटो- Patrika.com)

MP News: धार्मिक नगरी से आगे बढ़कर उज्जैन अब औद्योगिक पहचान गढ़ने की दिशा में तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। वर्ष 2026 में 1700 करोड़ रुपए के निवेश से 17 नई फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू होने जा रहा है, जिससे 4 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। विक्रम उद्योगपुरी और मेडिकल डिवाइस पार्क उज्जैन के औद्योगिक नक्शे को नई पहचान देने वाले साबित हो रहे हैं।

विक्रम उद्योगपुरी में इस वर्ष 9 उद्योग शुरू होंगे, जिनमें पेय पदार्थ, फार्मा, इंजीनियरिंग, खिलौना और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े बड़े निवेश शामिल है। यहां करीब 1360 करोड़ रुपए का निवेश होगा और 1700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं मेडिकल डिवाइस पार्क में 8 इकाइयों के शुरू होने से चिकित्सा उपकरण निर्माण को मजबूती मिलेगी। इन इकाइयों के जरिए लगभग 254 करोड़ रुपए का में निवेश आएगा और 2400 लोगों को रोजगार मिलेगा।

ये भी पढ़ें

गर्मी की छुट्टियों में अब आसानी से मिलगी ट्रेन में सीट, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, बढ़ेंगे AC कोच

विक्रम उद्योगपुरी में निवेश

  • पेप्सिको 1225 करोड़ का निवेश, पेय पदार्थों के लिए फ्लेवर बनाएगी।
  • सिम्पलीको इंडस्ट्रीज पर्यावरण अनुकूल कागज की प्लेटों का निर्माण करेगी।
  • जेके लाइफ केयर सेंटर्स और क्वांटसोलर टेक्नोलॉजिस दवा और गैस से जुड़े उत्पाद तैयार करेंगे।
  • क्वांटसोलर टेक्नोलॉजिस प्लास्टिक टैंक और बॉक्स का निर्माण करेगी।
  • महेश्वरी के नमकीन खाद्य उत्पाद बनाएंगे।
  • केमेरिक्स लाइफ साइंसेज दवा निर्माण में योगदान देगी।
  • प्लेग्रो टॉयज बच्चों के खिलौने और फर्नीचर बनाएगी।
  • मेटल फॉर्जर एंड फैब्रिकेटर्स, इंजन के पुर्जों का निर्माण करेंगे
  • स्काईलाइन इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्रेन व मशीन उपकरण बनाएगी।

मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश

  • क्लीनीसप्लाइज कैथेटर और अन्य चिकित्सा उपकरण बनाएगी।
  • वीआरएम मॉलिक्यूलर एंड न्यूक्लियर मेडिसिंस विशेष प्रकार की चिकित्सा दवाओं का निर्माण करेगी।
  • एचसी लाइफलाइन सीरिंज, कैनुला और अन्य उपकरण बनाएगी।
  • केआरएम हेल्थकेयर जांच किट और अन्य उपकरण तैयार करेगी।
  • माइक्रोजन हेल्थकेयर संक्रमण रोकने वाले उत्पाद, घाव देखभाल, हड्डियों से जुड़े इम्प्लांट बनाएंगे।
  • मीपल टेक्नोलॉजीज महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े उपकरण तैयार करेगी।
  • श्रीजी पॉलिमर्स मेडिकल डिवाइसेज इंसुलिन डिवाइस, स्प्रे पंप और उपकरण बनाएगी।
  • बायोलाइन इंडिया ब्लड कलेक्शन और ब्लड बैग से जुड़े उपकरण तैयार करेगी।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उज्जैन तेजी से औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। विक्रम उद्योगपुरी और मेडिकल डिवाइस पार्क में बढ़ते निवेश से यहां उद्योगों को बेहतर माहौल मिल रहा है। इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है।- राजेश राठौड़, कार्यकारी संचालक, एमपीआइडीसी

ये भी पढ़ें

MP के इस शहर में दौड़ेंगी 100 ई-बसें, यात्रियों को मिलेंगी ये नई सुविधाएं, 10 रूट तय

Published on:
21 Mar 2026 02:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर