MP News: सिंहस्थ अंतर्गत नए मार्गों के साथ ही बड़ी संख्या में वर्तमान सडक़ों का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
MP News: सिंहस्थ-2028 से पूर्व सड़कों का चौड़ीकरण बड़ा टास्क है। नगर निगम कुछ मार्गों के चौड़ीकरण की शुरुआत कर चुका है। अब जल्द ही उज्जैन विकास प्राधिकरण भी चौड़ीकरण के लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एजेंसियों का निर्धारण शुरू हो गया है।
इस बार के सिंहस्थ में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं के शहर आने का अनुमान है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना जरूरी होगा। यही कारण है कि सिंहस्थ अंतर्गत नए मार्गों के साथ ही बड़ी संख्या में वर्तमान सडक़ों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। नगर निगम करीब डेढ़ दर्जन मार्गों का चौड़ीकरण पर काम कर रहा है। इनमें से चार पर काम प्रचलित है। इसी तरह यूडीए ने भी 14 मार्गों के चौड़ीकरण व नवीन निर्माण की योजना बनाई है। बोर्ड बैठक में 11 मार्गों को लेकर टेंडरों को मंजूरी भी दी जा चुकी है। ऐसे में कुछ मार्गों का चौड़ीकरण एक-दो महीने में शुरू होने की संभावना है।
नगर निगम जिन मार्गों का चौड़ीकरण कर रहा है, वे शहरी सीमा के हैं इसलिए यहां आबादी अधिक है। यूडीए के मार्गों में अधिकतर सिंहस्थ मेला क्षेत्र व इसके आसपास के हैं। इन पर तुलनात्मक घर-दुकानों की संख्या कम है, इसलिए संभावना है कि चौड़ीकरण शुरू होने के बाद कार्य की गति बनाए रखना आसान होगा।
यूडीए द्वारा मार्गों का निर्माण और चौड़ीकरण की योजना
-शंकराचार्य चौराहा से दत्त अखाड़ा, उजडख़ेड़ा हनुमान से उज्जैन बडऩगर मार्ग (नवीन सडक़ निर्माण)- 87 करोड़ रुपए
-खाकचौक वीर सावरकर चौराहा से रणजीत हनुमान तक नवीन मार्ग निर्माण। 25 करोड़ रुपए।
-कार्तिक मेला ग्राउंड से नईखेड़ी मार्ग। 24 मीटर मार्ग चौड़ाई मार्ग चौड़ीकरण। 25.61 करोड़ रुपए।
-कर्कराज मंदिर पार्किंग से भूखीमाता फोर लेन मार्ग, लालपुल से एमआर-22 तक। 24 मीटर चौड़ाई। 17.91 करोड़ रुपए
-भैरवगढ़ जेल चौराहा से पीपलीनाका मार्ग चौड़ीकरण। 87.90 करोड़ रुपए।
-जूना सोमवारिया से पीपलीनाका अंकपात चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण। 21.20 करोड़ रुपए।
-पीपलीनाका से गढक़ालिका मंदिर ओखलेश्वर शमशान तक चौड़ीकरण। 82.86 करोड़ रुपए।
-भृतहरि गुफा से ऋणमुक्तेश्वर मंदिर तक 12 मीटर चौड़ाई मार्ग चौड़ीकरण। 9.66 करोड़ रुपए।
-शिप्रा नदी के समानांतर नदी के पश्चिम भाग पर प्रस्तावित एमआर-22। 30 मीटर चौड़ाई मार्ग । 162.22 करोड़ रुपए।
-महाराजवाड़ा चौराहे से हरसिद्धि मंदिर चौराहा, शिप्रा नदी तक रोड, मार्ग चौड़ीकरण। 24.46 करोड़ रुपए।
-प्रशांतिधाम चौराहे से शनि मंदिर तक 12 मीटर मार्ग चौड़ीकरण। 9.39 करोड़ रुपए
-शनि मंदिर से जीवनखेड़ी मार्ग चौड़ीकरण। 63.78 करोड़ रुपए।
-गढक़ालिका मंदिर से पीर मत्स्येन्द्रनाथ समाधि तक मार्ग चौड़ीकरण। 2.32 करोड़ रुपए।
-महाकाल पार्किंग से चौबीस खंबा सडक़। 15.55 करोड़ रुपए।
(नोट- इनमें से अधिकांश मार्गों को लेकर सक्षम स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है वहीं कुछ प्रस्तावित हैं। लागत राशि पूर्व में किए आंकलन अनुसार।)
सिंहस्थ अंतर्गत कुछ नवीन मार्गों के निर्माण व चौड़ीकरण की योजना है। बोर्ड बैठक में 11 मार्गों को लेकर टेंडर स्वीकृत किए गए हैं। - संदीप सोनी, सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण