उज्जैन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उज्जैन में कौन-सा आशीर्वाद लेने आ रहे

चुनावी साल में पूरी सरकार पहुुंचेगी महाकाल की शरण में, तीन दिन में जिले की सभी विधानसभाओं में भ्रमण करेगी यात्रा, योजनाओं की प्रदर्शनी का रथ भी रहेगा साथ, संभागीय बैठक में बनी रणनीति

2 min read
चुनावी साल में पूरी सरकार पहुुंचेगी महाकाल की शरण में

उज्जैन। 14 जुलाई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उज्जैन से भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर होने वाली सभा के लिए एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। नानाखेड़ा स्टेडियम पर ये कार्यक्रम होगा और वे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रदेश मुखिया शिवराजसिंह चौहान समेत सारे मंत्री महाकाल की शरण में पहुंचकर विजयश्री वरण का आशीष मांगेंगे। यात्रा १४ से १६ जुलाई तक उज्जैन की सात विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। गुरुवार को शर्मा परिसर में यात्रा की तैयारियों व चुनाव प्रबंधन को लेकर संभागीय बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि १४ जुलाई को उज्जैन उत्तर व दक्षिण में यात्रा रहेगी, जिसमें अमित शाह भी रथ पर सवार रहेंगे। वहीं 15 को घट्टिया, तराना व महिदपुर में भ्रमण कर नागदा में रात्रि विश्राम। 16 जुलाई को यहां से खाचरौद, बडऩगर में भ्रमण के बाद बदनावर, रतलाम ग्रामीण होते हुए रतलाम शहर में रोड शो होगा। दूसरे चरण में संभाग की अन्य विधानसभाओं में यात्रा भ्रमण चलेगा। संभागीय बैठक में नेताओं ने कहा कि अब वक्त आ गया है, हमने जो किया है उसे जन-जन तक पहुंचाएं और चौथी बार सरकार बनाने का आह्वान करें।
तीन भागों में यात्रा की संरचना

यात्रा प्रदेश संयोजक अजय प्रताप सिंह के अनुसार यात्रा की दृष्टि से प्रदेश को दो भागों में बांटा गया है। पहले मालवा फिर मध्यभारत व महाकौशल में ४-४ दिन यात्रा निकलेगी। पिछले चुनाव में यात्रा २०६ विधानसभा सीटों तक पहुंची थी, इस बार २३० सीटों पर ले जाने का लक्ष्य है। बैठक के दौरान यात्रा सहसंयोजक पंकज जोशी, संभाग प्रभारी जगदीश अग्रवाल, दीपक जोशी, अंबाराम कराड़ा, जिलाध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी आदि मंचासीन रहे। संचालन सांसद मनोहर ऊंटवाल ने किया व आभार यात्रा सह प्रभारी यशपाल सिंह सिसोदिया ने माना।
बूथ जीता-चुनाव जीता पर फोकस

अबकी बार २०० पार के नारे के साथ भाजपा बूथ जीता-चुनाव जीता के सूत्रवाक्य पर फोकस कर रही है। सभी बैठकों में नेता इसी बात पर जोर दे रहे हैं के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाएं। बूथ जिताएंगे तो ही हम २०० सीटों के लक्ष्य को पार कर सकेंगे।

८८८

बॉक्स
कमलनाथ करेंगे कांग्रेस को अनाथ, इंदौर बालाघाट से चुनाव लड़कर दिखाएं

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को लेकर अजीब बयान दिया। वे बोले कि कमलनाथ केवल अपने क्षेत्र के सेठ जी हैं, जो पैसे के दम पर पद ले आए। लेकिन यह तय है कि वह इस प्रदेश में कांग्रेस को अनाथ करके जाएंगे। यदि वे खुद को नेता मानते हैं तो छिंदवाड़ा को छोड़कर इंदौर, बालाघाट, बैतूल या अन्य किसी सीट से चुनाव लड़ कर दिखाएं, स्थिति साफ हो जाएगी। राहुल गांधी के किसानों के कर्ज माफी वाले बयान पर झा ने कहा कि कहने में क्या लगता हैं राहुल छलावेबाज हैं। वहीं कश्मीर में पीडीपी से गठबंधन तोडऩे के मुद्दे पर जब मीडिया ने उनसे पूछा क्या सरकार बनाने दौरान बीजेपी सही थी या अब सही है। इस पर वे बोले कि ये सब परिस्थिति जन्य है, पहले लगा समस्या इनके साथ सुलझेगी, लेकिन जब टकराव हुआ तो हम अलग हुए। शहीद औरंगजेब के यहां नेताओं के जमावड़े को तुष्टीकरण से जोडऩे पर झा ने कहा कि सेना के जवान की कोई जात-पात नहीं देखता, वो वेतन के लिए नहीं वतन के लिए काम करता है।

ये भी पढ़ें

पीएम नरेन्द्र मोदी की है इस वोट बैंक पर जबरदस्त पकड़, आसान नहीं होगी अखिलेश व मायावती की सेंधमारी
Updated on:
21 Jun 2018 11:56 pm
Published on:
22 Jun 2018 07:00 am
Also Read
View All