
Ujjain Shahi Masjid demolition: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बवाल (फोटो सोर्स- ANI)
Ujjain Shahi Masjid demolition: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर सोमवार सुबह विवाद की स्थिति बन गई है। मस्जिद हटाने का विरोध कर रहे लोग बड़ी संख्या में भारी पुलिस बल के सामने मौजूद रहे। स्थल पर तैनात किए गए पुलिस बल के ऊपर पथराव की जानकारी की भी सामने आ रही है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के आंसू गैस के गोले छोड़े है। जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में भी चोट लगी है। रतलाम एसपी अमित कुमार के अनुसार अश्रुगैस छोड़े गए है। पुलिस के अनुसार, अचानक अंडा गली से कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस बल पूरी स्थिति नियंत्रित किए हुए है। उन्होंने बताया कि रतलाम के 7 थाना क्षेत्रों की पुलिसबल को तत्काल छतरी चौक बुलाया गया है।
बताया जा रहा है कि एक तरफ मुस्लिम समुदाय आगे रहकर प्रभावित हिस्से को हटाने में जुट गया है। वही टंकी चौक तरफ कुछ लोगों ने माहौल ख़राब करने के उद्देश्य से पथराव कर दिया पुलिस ने लाठीयों से जवाब दिया है। बताया जा रहा है कि भारी विरोध के बीच मस्जिद तरफ तुड़ाई प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। वहीं पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है।
शहर के काजी खालिक उर रेहमान ने शांति बनाए रखने की अपील की है।
Updated on:
28 Sept 2026 10:50 am
Published on:
28 Sept 2026 10:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
