उज्जैन

महाकाल दर्शन की व्यवस्था में बदलाव, शुरु हुई ये बड़ी सुविधा

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2021, 8:52 AM IST
mahakal_baba.png

उज्जैन. महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन करने आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. अब भक्त महाकाल के दर्शन के लिए घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। मंदिर समिति की वेबसाइट और मोबाइल एप पर यह बुकिंग करा सकेंगे। जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी हालांकि प्रायोगिक तौर पर शुक्रवार से ही ये व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है।

महाकालेश्वर के दर्शन के लिए अभी श्रद्धालुओं को सीधे मंदिर ही आना होता है. वर्तमान में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं है। इस व्यवस्था में भक्तों को मंदिर समिति के काउंटर पर प्रति श्रद्धालु 100 रुपए दान से दर्शन की सुविधा मिलती है। 250 रुपए दान से शीघ्र दर्शन सुविधा मिलती है. यह व्यवस्था अब ऑनलाइन की जा रही है जिसमें घर बैठे ही बुकिंग की जा सकेगी.

इसके अंतर्गत दान की दरें यथावत रखी गई हैं यानि सामान्य श्रद्धालु भी प्रोटोकॉल के अंतर्गत 100 रु. ऑनलाइन दान कर बुकिंग करा सकेंगे। जबकि शीघ्र दर्शन के लिए श्रद्धालु 250 रु. ऑनलाइन दान कर महाकाल के दर्शन की अनुमति ले सकेंगे। तय दान राशि ऑनलाइन जमा करने पर उन्हें घर बैठे डिजिटल परमिशन मिल जाएगी।

भक्तों को आनलाइन बुकिंग करने पर दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस से डिजिटल परमिशन मिलेगी, इसे प्रवेश द्वार पर दिखाने पर उन्हें मंदिर में प्रवेश दे दिया जाएगा। इस प्रकार डिजीटल बुकिंग से मंदिर के काउंटर व प्रोटोकॉल कार्यालय पर लाइन लगाकर खड़े रहने की दिक्कत खत्म हो जाएगी.

Published on: