उज्जैन

उज्जैन में खेत में 100 मीटर की दूरी पर मिले युवक और शादीशुदा महिला के शव

Double Death Case: युवक और शादीशुदा महिला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चाएं, दोनों के सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।
2 min read
Jun 18, 2026
ujjain
man and married woman found dead in field, खेत में युवक और शादीशुदा महिला के शव मिले (source- patrika)

Ujjain Double Death: मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को एक महिला और एक युवक के शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना उज्जैन जिले के रावजी थाना क्षेत्र के ब्राह्मणखेड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बैलाखेड़ा गांव के रहने वाले थे और ऐसी चर्चाएं भी हैं कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक व महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके कारण प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खेत में शव मिलने से सनसनी

ब्राह्मणखेड़ा गांव में गुरुवार को खेत में महिला और युवक के शव देखने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतकों की पहचान कालूराम वर्मा (35) और मंजू शर्मा (36) के रूप में हुई है। मृतक बैलाखेड़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों के शव खेत में करीब 100 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पड़े थे। दोनों के सिर पर चोट के निशान पुलिस को मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में ये भी पता चला है कि मंजू शर्मा शादीशुदा थी जबकि कालूराम अविवाहित था।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा

स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि मंजू शर्मा और कालूराम के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि मंजू करीब आठ साल से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम से भी घटनास्थल की जांच कराई गई है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। दोनों शवों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत का सही कारण पता चल पाने की बात कह रही है।

Updated on:
18 Jun 2026 07:02 pm
Published on:
18 Jun 2026 06:26 pm