उज्जैन

रेलवे स्टेशन के बाहर बारिश में भीगते हुए युवती ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Tiktok पर बनाया वीडियो अब खोज रही है पुलिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2020, 2:41 PM IST
new.png

उज्जैन। बारिश में भीगते हुए युवती का 'पानी वाला डांस' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवती ने चलते ऑटो में टिकटॉक वीडियो बनाया। इसमें वो फिल्मी स्टाइल में ऑटो के बाहर लटककर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो के तेजी से वायरल होते ही पुलिस अब इस युवती और वीडियो बनाने वाले को खोजने में जुट गई है।

यह वीडियो उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो मे उज्जैन रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग साफ दिखाई दे रही है। हालांकि पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में मस्ती में डूबी युवती ऑटो से बाहर निकलकर डांस कर रही है। एक हाथ से ऑटो को पकड़कर बाहर लटक रही है। दूसरे हाथ को बाहर लहरा रही है। बैकग्राउंड म्यूजिक पर युवती ठुमके लगाकर डांस करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया है और यूजर्स इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। वहीं कई लोग इस वीडियो को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी बता रहे हैं।

खतरनाक था ऐसा स्टंट :-
वीडियो बनाने में युवती को इस बात का जरा-भी अंदाजा नहीं था कि वो खतरनाक स्टंट कर रही है। जरा-सी चूक यूवती की जान पर भारी पड़ सकती थी। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उज्जैन पुलिस की नजर में यह वीडियो आ गया और पुलिस ने इसे खतरनाक स्टंट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और जान से खिलवाड़ माना है। बताया जा रहा है कि युवती खुद और उसकी वजह से दूसरे लोगों की जान को भी खतरा बढ़ गया था। अब इस वीडियो के जरिए डांसर और वीडियो बनाने वाले को खोज रही है।

(पत्रिका.कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

Published on: