उज्जैन

उज्जैन जिले के इस गांव में लगातार तीन से भारी कंपन के साथ आ रही बम ब्लास्ट जैसी आवाज

अधिकारी-जनप्रतिनिधि लगातार गांव का दौरा कर ग्रामीणों को दे रहे समझाश
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2022, 2:02 AM IST
In this village of Ujjain district, sound like bomb blast coming with
अधिकारी-जनप्रतिनिधि लगातार गांव का दौरा कर ग्रामीणों को दे रहे समझाश

जगोटी. महिदपुर तहसील के गांव जगोटी और बरखेड़ी बाजार में शुक्रवार के दिन सुबह 10 बजे से शुरू हुए धमाके की आवाज और कंपन लगातार 3 दिन से गांव में आए। रविवार की रात करीब 9 बजे से शुरू हुए धमाके रात 10 बजे तक 7 बार से अधिक धमाके की आवाजें आई जिसका कंपन भी तीव्रता से हुआ। घर में बैठे परिजन डरे सहमे दौड़कर गांव के सभी ग्रामीण लोग घर से बाहर निकल गए और अपने परिवारों के साथ गली मोहल्ले में घर छोड़ कर देर रात तक बैठे रहे। इन धमाकों की आवाज और कंपन से गांव के लोग बहुत भयभीत हुए। रात को ही प्रशासन के अधिकारी एसडीएम को घटना की जानकारी दी जहां सूचना मिलने पर रात में ही एसडीएम कैलाशचंद्र ठाकुर गांव पहुंचे और लोगों से जानकारी लेकर कलेक्टर तथा उच्च अधिकारियों को जानकारी दी।
गांव में धमाके की आवाज कभी हल्के तो कभी भारी कंपन के साथ जमीन के अंदर से बम ब्लास्ट की आवाज की तरह आ रही थी और उसके साथ कंपन भी होता है जिससे लोगों के घरों के बर्तन भी इन धमाके और कंपन के कारण नीचे गिर गए तथा गांव में कच्चे पक्के मकान भी कुछ सेकंड के लिए थरथर हिल गए थे। सोमवार को विधायक बहादुर सिंह चौहान प्रशासन की टीम के साथ गांव आए और लोगों से जानकारी लेकर चर्चा करते हुए कहा की पूरा प्रशासन आपके साथ हैं। जगोटी पहुंचे भूवैज्ञानिक अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा भोपाल और मोहन कुमार ने बताया मालवा का क्षेत्र भूकंप से रहित है आपके गांव में जो झटके या कंपन महसूस हो रहे है वह जमीन के अंदर पानी गिरने के कारण उसमें गैस बनती है और वह बाहर निकलती है तो इस प्रकार के धमाके और कंपन होते रहते हैं। इस प्रकार के झटके भूकंप के झटके नहीं है आप निश्चित रहे यहां किसी प्रकार का भूकंप नहीं आ सकता है, क्योंकि यह मालवा का पूरा क्षेत्र कठोर मिट्टी से बना हुआ है। यहां इस प्रकार की घटना नहीं हो सकती है इस दौरान राजस्व अनुविभागीय अधिकारी कैलाशचंद्र ठाकुर, एसडीओपी आरके राय, जनपद सीईओ प्रियंका टैगोर, थाना प्रभारी रोहित पटेल तथा जनपद जिला के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Published on: