उज्जैन

लाडली बहनों के खाते में आएंगे 3 हजार, जानिए कब मिलेंगे पैसे

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना वादा दोहराते हुए कहा है कि वर्ष 2026 में राशि और बढ़ेगी, फिर 27 में बढ़ेगी और पांच साल के चुनाव पूरे होने तक बहनों के बैंक खातों में हर महीने 3 हजार रुपए आने लगेंगे।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2025, 12:27 PM IST
Ladli Behna Yojana update
Ladli Behna Yojana (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश सरकार इसी वर्ष दीपावली के बाद से लाडली बहना योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपए करने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना वादा दोहराते हुए कहा है कि वर्ष 2026 में राशि और बढ़ेगी, फिर 27 में बढ़ेगी और पांच साल के चुनाव पूरे होने तक बहनों के बैंक खातों में हर महीने 3 हजार रुपए आने लगेंगे। उन्होंने भविष्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना बढ़ाने की भी बात कही है।

लाड़ली बहनों को मिली बड़ी सौगात

शनिवार को बड़नगर रोड स्थित ग्राम नलवा में राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 1.27 करोड़ महिला हितग्राहियों(Ladli Behna Yojana) के बैंक खाते में 1543.16 करोड़ रुपए, पीएम उज्वला योजना में 30 लाख से अधिक महिलाओं के खातेमें 46.34 करोड़ रुपए व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 56.74 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खाते में 340 करोड़ रुपए अंतरित किए।

सीएम बोले-बहनें एक रुपया फालतू खर्च नहीं करतीं

मुख्यमंत्री ने कहा, मैं सौभाग्यशाली हूं जिसकी प्रदेश में 1.27 करोड़ बहनें हैं। बहनों के खाते में अब तक 10 अरब रुपए अंतरित किए जा चुके हैं। बहनों के खाते में राशि नहीं डाली है, यह बहनों के खाते में भाई का स्नेह, आनंद बरस रहा है। बहन को एक रुपया भी दो तो वह प्राण दे देगी लेकिन उसे फिजूल खर्च नहीं करेगी। भाई तो बिगाड़ दे, कभी किसी दुकान पर चला जाए तो उलटे सुलटे पांव भटका कर आता है। घर वाले भी परेशान और गांव वाले भी परेशान। बहन एक-एक पैसा बच्चों की पढ़ाई, परिवार के बेहतर जीवन पर खर्च कर देती है।

हम खजाना नहीं लुटा रहे, बहनों की जिंदगी बेहतर कर रहे

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, चुनाव से पहले कांग्रेस छाती पीट-पीटकर कह रहे थे खजाना लुटा दिया, पैसा कहां से लाओगे। हम कहते हैं यदि बहनों के लिए खजाना लुटाने की बात आए भी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। हम खजाना नहीं लुटा रहे, बहनों की जिंदगी बेहतर कर रहे हैं। उन्होंने राखी से पूर्व बहनों(Ladli Behna Yojana) के खाते में 250 रुपए अतिरिक्त अंतरित करने और दीपावली बाद हर महीने 1500 रुपए देने की बात भी कही। कार्यक्रम में बच्चों ने लाठी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, जितेंद्र पंड्या, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, संजय अग्रवाल, राजेश धाकड़, राजपाल सिंह सिसोदिया मौजूद थे।

Updated on:
13 Jul 2025, 12:27 PM IST
Published on: