Mahakal Mandir: महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जहां दिवाली से पहले नई व्यवस्था लागू की जा सकती है।
Mahakal Mandir: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जहां भस्म आरती दर्शन के लिए भक्तों को लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। इस नई व्यवस्था को दिवाली से पहले शुरू किया जा सकता है। भस्म आरती के लिए पहले भक्तों को 5 घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ता था।
महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था दिवाली से पहले लागू हो सकती है। महाकाल लोक बनने से पहले भक्तों की संख्या 20 से 30 हजार हुआ करती थी। अक्टूबर 2022 के बाद से भक्तों की संख्या में चार गुना बढ़ोत्तरी हुई है। यह संख्या पहुंचकर करीब डेढ़- दो लाख हो गई है।
बता दें कि, भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। आम भक्त को अभी मानसरोवर गेट से एंट्री मिल रहा है, जिसके लिए भक्त माता मंदिर के पास लाइन पड़ रहा है। मंदिर प्रशासक इस नई व्यवस्था को खत्म करने जा रही है।
कई भक्त रात से भस्म आरती की लाइन में लग जाते थे। जिन्हें भस्म आरती के दर्शन करने के लिए 5 घंटे लग जाते थे। नई व्यवस्था लागू करने से भक्तों को सिर्फ दो ही घंटे लाइन में लगना होगा।