उज्जैन

MAHAKAL TEMPLE: महाकाल मंदिर में सोमवार से शुरू होगा ये खास यज्ञ, उठेगी 12 मीटर ऊंची अग्नि की ज्वाला

mahakal temple som yagya

2 min read
May 03, 2024

SOMYAGYA IN MAHAKAL TEMPLE : विश्व प्रसिद्ध और हिंदू की आस्था के केन्द्र उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार से सोमयज्ञ की शुरुआत होने जा रही है। यज्ञ के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बारिश के लिए यत्रो के राजा कहे जाने वाले सोमयज्ञ किया जाएगा। बता दें कि देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में सौमिक अनुष्ठान किया जाना है। अब तक सोमनाथ और ओंकारेश्वर में अनुष्ठान संपन्न हो चुका है। महाकाल तीसरा ज्योतिर्लिंग है जहां ये अनुष्ठान शुरू होने वाला है।

विद्वानों के लिए जारी होंगे पास


यज्ञ के लिए महाकाल मंदिर समिति ने अलग से तैयारियां की हैं। यज्ञ में शामिल होने आ रहे विद्वान और यजमानों को मंदिर के निर्माल्य द्वार से परिसर में प्रवेश मिलेगा। इन्हें आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन इन्हें विशेष पास भी जारी करेगा। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि यज्ञ परिसर में जलस्तंभ के समीप हो रहा है, इसलिए मंदिर की दर्शन व्यवस्था प्रभावित नहीं हो रही है। ऐसे में दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं में परिवर्तन नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- kubreshwar dham pandit pradeep mishra : पं. प्रदीप मिश्रा की गद्दी संभालेंगे बेटे राघव मिश्रा, सुनाएंगे शिव महापुराण कथा



12 मीटर तक उठती है अग्नि


विद्वानों ने बताया कि सोम यज्ञ में दी जाने वाली खास आहुतियों के कारण करीब 12 मीटर तक ऊपर अग्रि की ज्वाला उठती है। इसीलिए यज्ञशाला को खुला रखते हुए अधिक उंचाई दी गई है। सोमयज्ञ के लिए कईं खास तरह के वेदियों का निर्माण भी कराया गया है। यज्ञ को संपन्न कराने के लिए 16 विद्वान ब्राह्मण महाराष्ट्र के योगीराज वेदविद्या आश्रम आसरवाड़ी से आएंगे।

Published on:
03 May 2024 05:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर