सीहोर के कुबरेश्वर धाम प्रमुख पंडित प्रदीप मिश्रा को भला कौन नहीं जानता। शिवमहापुराण कथा करने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व में मशहूर हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के भक्त पूरी दुनिया में हैं जो रोजाना पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा सुनते हैं। लेकिन बीते दिनों नारियल लगने से अस्वस्थ्य होने के कारण पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाओं का आयोजन नहीं हो पा रहा है और ऐसे में अब पंडित प्रदीप मिश्रा के बेटे छोटे पंडित जी राघव मिश्रा शिवमहापुराण कथा का वाचन करेंगे।