उज्जैन

चांदी की पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल

Mahakaleshwar Temple Ujjain : राजा​धिराज भगवान महाकाल कार्तिक मास के प्रथम सोमवार को चांदी की पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। भगवान महाकाल ने मनमहेश स्वरूप में दर्शन दिए।
less than 1 minute read
Nov 05, 2024
mahakaleshwar temple

Mahakaleshwar Temple Ujjain : राजा​धिराज भगवान महाकाल कार्तिक मास के प्रथम सोमवार को चांदी की पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। भगवान महाकाल(Mahakaleshwar Temple Ujjain) ने मनमहेश स्वरूप में दर्शन दिए। पहली सवारी जब निकली, तो ऐसा लगा जैसे सावन-भादौ मास की सवारी निकल रही हो, आस्था का सैलाब नजर आया।

रास्ते में दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाए गए थे। बड़ी देर से बाबा के आने की बांट जोह रहे भक्तों के सामने जब पालकी पहुंची, तो पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया।

जवानों ने दी महाकाल को सलामी

सोमवार को पालकी में विराजित होकर बाबा महाकाल(Mahakaleshwar Temple Ujjain) प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। सवारी निकलने के पहले मंदिर के सभा मण्‍डप में भगवान मनमहेश का विधिवत पूजन किया गया। पूजन शासकीय पुजारी घनश्‍याम शर्मा ने किया। सवारी जैसे ही मंदिर के मुख्‍य द्वार पर पहुंची, पालकी में विराजित भगवान श्री मनमहेश को पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद मनमहेश प्रजा का हाल जानने भ्रमण पर निकले।

Updated on:
05 Nov 2024 08:14 am
Published on:
05 Nov 2024 08:14 am