उज्जैन

उज्जैन में वाहन खरीद पर 50% टैक्स छूट, मगर रजिस्ट्रेशन और बीमा अटके

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में वाहन खरीदी पर ग्राहकों को टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

less than 1 minute read
Feb 20, 2026
एआई जनरेटेड फोटो

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन व्यापार मेले में वाहनों की जमकर खरीदारी हो रही है, तो दूसरी ओर तकनीकी अड़चन ने डीलरों और ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। तीन दिन में सैकड़ों वाहन बिक चुके हैं, लेकिन नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआइसी) के पोर्टल अपडेट नहीं किए जाने से टैक्स जमा नहीं हो पा रहा। नतीजा यह कि इंश्योरेंस तो हो गए, पर रजिस्ट्रेशन अटका हुआ है। स्थिति यह है कि सैकड़ों वाहन बिना टैक्स जमा सड़कों पर दौड़ रहे है।

जमकर बिक रहे वाहन

डीलरों के मुताबिक मेले में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। कारों से लेकर दोपहिया वाहनों तक की बिक्री लगातार बढ़ रही है, लेकिन टैक्स जमा न होने से वाहन औपचारिक रूप से रजिस्टर्ड नहीं हो पा रहे। ऐसे में यदि तय समय सीमा के भीतर टैक्स जमा नहीं हुआ तो पेनल्टी लग सकती है।

अपडेट नहीं हो रहा पोर्टल

मेले में स्टॉल लगाए इंदौर के डीलरों का कहना है कि वाहन बिक रहे हैं, लेकिन पोर्टल सक्रिय नहीं है। उन्होंने एनआइसी अधिकारियों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक ग्वालियर में व्यापार मेला चल रहा है। एक राज्य में एक समय में दो मेलों के लिए सिस्टम अपडेट नहीं हो सकता, इसलिए उज्जैन मेले को पोर्टल पर एक्टिव नहीं किया गया है। इस मामले में आरटीओ अधिकारियों का कहना है कि नजर रखी जा रही है और एनआइसी व मंत्रालय स्तर पर चर्चा जारी है।

यह हैं आकड़े

उधर, बिक्री के आंकड़े मेले की रफ्तार बयां कर रहे हैं। वर्ष 2024 में जहां 23,705 वाहन बिके थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 36,223 तक पहुंच गई। इस साल इससे भी अधिक बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है।

Published on:
20 Feb 2026 01:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर