13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ स्टाइल में गैंगवॉर, हिस्ट्रीशीटर के घर को पेट्रोल डालकर जलाया, चली गोलियां

Gang War: मध्य प्रदेश की धर्मनिरगी उज्जैन में दो अपराधी गैंग्स के बीच की रंजिश ने हिंसक मोड़ ले लिया। एक दूसरी गैंग के लोगों ने हिस्ट्रीशीटर के घर पर पेट्रोल डालकर जलाया। गोलियां भी बरसाई।

2 min read
Google source verification
History-Sheeter House Torched with Petrol ujjain gangwar Shots Fired MP news

History-Sheeter House Torched with Petrol in ujjain during gang war (Patrika.com)

MP news: मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में एक बार फिर गैंग वॉर (Gang War) देखने को मिली है। यहां हथियारबंद बदमाशों ने खुलेआम आपसी रंजिश को लेकर व्यक्ति के घर में आग लगा दी। इस दौरान आग लगाने आए दो युवक भी झुलस गए। मामला मामले का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। वीडियो दर्शकों को विचलित कर सकता है इस लिए खबर में उसे जोड़ा नहीं गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, घटना शनिवार रात की है। उज्जैन के चिमनगंज मंडी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढांचा भवन इलाके में गैंगवॉर के कारण एक हिस्ट्रीशीटर के घर में आग लगा दी गई। घटना सामने के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखा गया कि 10-12 लोग एक घर के पास खड़े जिनके हाथों में खतरनाक हथियार भी है। वीडियो में देखा जाता है कि कुछ देर बाद बदमाशों ने घर के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चंद मिनटों में घर से आग के विक्राल लपटे निकलते हुई दिखी।

हमलावर खुद हूए आग का शिकार

वीडियो में चौकाने वाला दृश्य भी नजर आया। देखा गया कि दो बदमाश खुद आग की चपेट में आ गए। पेट्रोल डालते समय कुछ उनकी आस पास भी गिर गया था जिससे दोनों झुलस गए। वीडियो में ये भी देखा गया कि वह जलते हुए मौके से फरार भी हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशों घर पर फायरिंग भी की।

पुलिस ने शुरू की जांच

चिमनगंज मंडी पुलिस वायरल सीसीटीवी वीडियो के आधार पर हमलवारों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। हालंकि, शुरूआती जांच में सामने आया है कि दो गुटों के बीच पुराने विवाद का मसला है जो हफ्ता वसूली और मारपीट से जुड़ा है। दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया था। पुलिस ने ये भी बताया कि जिस शख्स के घर को आग लगाई गई उसके ऊपर भी कई बड़े छोटे आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों गुटों के सदस्यों ने पिछले 3 साल में कई बार एक दूसरे पर हमले किए है।

मां-बेटी बाल-बाल बचे

मिली जानकारी के अनुसार, इस वारदात के दौरान घर के पास से 14 साल लड़की और उसकी मां गुजर रहे थे जो की बाल-बाल बच गए। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। (MP news)