उज्जैन

रंग पंचमी के रंग में रंगे सीएम मोहन यादव, खेली फूलों की होली, लोगों पर बरसाए फूल

mp news: रंगपंचमी पर निकली गेर में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, सीएम ने कहा-जीवन में रंग भले कितने भी हों, असली रंग तो दिल के रंग होते हैं।

2 min read
Mar 08, 2026
cm mohan yadav celebrates rang panchami with flowers in ujjain ger

mp news: मध्यप्रदेश के उज्जैन में रविवार को रंगपंचमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टावर चौक पर आमजन के साथ फूलों की होली खेली। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव सिंधी कॉलोनी से निकाली गई गेर में शामिल हुए। आमजन ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को अपने बीच पाकर हर्षोल्लास से रंग पंचमी मनाई और मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। टावर चौक पर एक मंच बनाया गया था। यहां सीएम ने सभी पर फूल बरसाकर होली खेली।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें

मस्ती मूड में दिखे कांग्रेसी, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिग्विजयसिंह को रंगा

सीएम ने गाया ये देश है वीर जवानों का गाना

सीएम मोहन यादव ने कहा कि ये फूल हमें याद दिलाते हैं कि जीवन में रंग भले कितने भी हों, असली रंग तो दिल के रंग होते हैं, जो एक-दूसरे के लिए सम्मान, भाईचारा और देशभक्ति से भरे हों। रंग पंचमी पर हमारे जीवन में आत्मीयता बढ़े, प्रेम और स्नेह बढ़े यही ईश्वर से प्रार्थना है। इसके बाद मुख्यमंत्री और आम जनता ने मिलकर 'ये देश है वीर जवानों का, अल्बेलों का मस्तानों का गाना गाया तो लगा जैसे पूरा उज्जैन, पूरा मध्य प्रदेश, पूरा भारत एक सुर में गूंज रहा है। ये गाना उन वीर जवानों के लिए था जो सीमा पर खड़े होकर हमें ये रंग खेलने की आजादी देते हैं।

महाकाल का आशीर्वाद लेकर किया शस्त्र प्रदर्शन

इससे पहले सीएम मोहन यादव ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सीएम ने महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत गैर, में ध्वजा का पूजन किया और अखाड़े के शस्त्रों का भी पूजन किया। शस्त्र पूजन के बाद सीएम मोहन यादव ने शस्त्र संचालन का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने तलवार घुमाई, सीएम के शस्त्र प्रदर्शन को देख मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें

एक्शन में कलेक्टर ‘मैडम’, 8 अफसर-अधिकारियों को थमाए नोटिस

Updated on:
08 Mar 2026 04:06 pm
Published on:
08 Mar 2026 04:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर