
Gold and Silver Sales (Photo Source: AI Image)
MP News: अक्षय तृतीया को सनातन परंपरा में अक्षय पुण्य और स्थायी संपत्ति के अर्जन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, लेकिन इस बार महंगाई ने शुभ पर्व की चमक को फीका कर दिया है। पिछले एक साल में सोना-चांदी के दामों में अप्रत्याशित उछाल ने आम लोगों को परंपरा की खरीदारी के ट्रेंड में बदलाव ला दिया है।
सर्राफा बाजार के जानकार कैलाश कौशिक के मुताबिक, पिछले वर्ष जहां सोना करीब 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 95 हजार रुपए प्रति किलो के आसपास थी, वहीं 2026 में सोना 1.54 लाख और चांदी 2.49 लाख रुपए तक पहुंच गई है। बीच में चांदी का भाव 4.20 लाख रुपए प्रति किलो तक भी पहुंचा, हालांकि बाद में इसमें कुछ स्थिरता आई। इस तेज बढ़ोतरी ने आम ग्राहकों को खरीदारी से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है।
खरीदारी गोपाल मंदिर पटनी बाजार के व्यापारी अनिल गुप्ता बताते हैं कि इस बार ग्राहक बाजार में तो आ रहे हैं, लेकिन उनकी खरीदारी केवल औपचारिकता तक सीमित रह गई है। लोग अब बड़े आभूषणों के बजाय छोटे सिक्कों या जरूरी गहनों तक ही सीमित हो गए हैं। शादी विवाह के सीजन और शुभ मुहूर्त होने के बावजूद बाजार में अपेक्षित रौनक नजर नहीं आ रही।
महंगाई का असर केवल सर्राफा बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि रियल एस्टेट सेक्टर भी इससे प्रभावित हुआ है। जमीन के दामों में तीन गुना तक बढ़ोतरी और होम लोन सब्सिडी में देरी के कारण मध्यम वर्ग नए निवेश से दूरी बना रहा है। ऐसे में अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर भी बाजार में उत्साह की जगह सतर्कता और सीमित खर्च का माहौल नजर आ रहा है।
अक्षय तृतीया के महत्व के बावजूद इस बार लोग दिखावे से दूरी बनाकर बचत को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि सर्राफा, पटनी बाजार और सती गेट जैसे प्रमुख बाजारों में भी ग्राहकी कमजोर पड़ी है। व्यापारियों के अनुसार, बढ़ती लागत और घटती क्रय शक्ति ने नकदी प्रवाह को भी प्रभावित किया है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां धीमी हो गई हैं।
आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को हाजिर बाजार में सोना 1580 रुपये प्रति 10 ग्राम कमजोर होकर 153,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि चांदी की कीमतों में 6480 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 252,750 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है।
Published on:
20 Apr 2026 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
