
विधायक प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल (Photo Source- Input)
MLA Pritam Lodhi blamable statment Video : अपने विवादित बयानों को लेकर अकसर मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रीय रहने वाले शिवपुरी जिले की पिछोर सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने इस बार अपने पुत्र के मोह में पड़कर एक ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसने सोमवार को एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमा दी है। अपने बेटे के एक्सीडेंट के मामले में करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ द्वारा की गई सख्ती पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने एक आईपीएस अफसर को लेकर ऐसी विवादित टिपिपणी कर दी है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार का है। जिसमें भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ को लेकर काफी भला बुरा कहा है। विधायक ने कहा कि, हमने बेटे द्वारा हुई एक्सीडेंट की घटना में खुद पुलिस की मदद की और मैंने खुद बोलकर बेटे पर मामला दर्ज कराया, जबकि थाना प्रभारी तो मामला दर्ज करने में हिचकिचा रहे थे फिर एसपी से बोलकर केस दर्ज कराया, वाहन जप्त कराया। इसके बाद करैरा एसडीओपी मेरे बेटे से बोलता है कि, करेरा में दिखना नहीं, अरे… क्या करैरा एसडीओपी के डैडी का है?
विधायक लोधी ने आगे कहा कि, 'पहले मैं कुछ नहीं बोल रहा था, पर अब बोल रहा हूं। मेरा बेटा रोज करैरा जाएगा और वहां से चुनाव भी लड़ेगा। कानून हमको भी आता है और कितने मामलों में पुलिस इस तरह से कार्रवाई करती है, जैसे मेरे बेटे के मामले में कर रही है। उन्होंने आगे कांग्रस पर हमला बोलते हुए कहा- 'कुछ कांग्रेसियों ने मिलकर मामले को जबरन का तुल दे दिया है और एसडीओपी उनके हिसाब से कार्रवाई कर रहे हैं। मुझको सब पता है पैसा लेकर एसडीओपी काम करते हैं, जिन मामलों में पैसा नहीं मिलता, वहां कोई जांच करने नहीं जाते। बाकी जहां पैसा बनता है, वहां कार्रवाई करने की नौटंकी करते हैं। इन जैसे अधिकारियों की औकात मै अच्छी तरह से जानता हूं।'
वहीं, दूसरी तरफ इस पूरे मामले में करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ से बातचीत की गई तो उन्होंने इस मामले में किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। हालांकि, SDOP ने ये जरूर कहा कि, 'मैंने विधायक के बेटे से ऐसी कोई गलत बात नहीं की है। बाकी मैं इससे आगे कुछ नहीं बोल सकता।'
आपको बता दें कि, करैरा-पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने शुक्रवार को लापरवाही पूर्वक थार वाहन दौड़ाते हुए बाइक से जा रहे 3 युवकों और स्कूल जा रही 2 छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन हादसे का शिकार सभी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि, समय रहते उसे रोका जाना संभव ही नहीं था। यही कारण है कि, उसने इतने लोगों को चपेट में लिया। इस पूरे मामले एक और चौंकाने वाली बात ये रही कि, थार वाहन पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दिनेश सिंह लोधी के खिलाफ केश दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले में हैरानी की बात ये भी रही कि, हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने उससे इस तरह से गाड़ी दौड़ाने की वजह पूछी तो वो अजीबोगरीब तर्क देने लगा। दिनेश लोधी ने कहा कि, उसने हॉर्न दिया, सायरन भी बजाया, लेकिन बाइक चालक लहरा रहे थे। दिनेश के मुताबिक, एक ही बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। वहीं, जब उसने देखा कि राहगीर उसका वीडियो बना रहे हैं तो वो उन्हें मना करने लगा। रसूखदार विधायक के बेटे की करतूत का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
Published on:
20 Apr 2026 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
