उज्जैन

Ujjain में RSS पदाधिकारी पर हमला, इलाज के लिए चेन्नई रेफर

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी में संघ पदाधिकारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

2 min read
Mar 01, 2026

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी में 18 फरवरी की तड़के हुई वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। सूने मकान में घुसे बदमाशों को रोकने पहुंचे संघ पदाधिकारी पर आरोपियों ने हमला कर दिया। चेहरे पर धारदार हथियार से किए वार में उनकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई।

चेन्नई रेफर हुआ संघ पदाधिकारी

इंदौर में सर्जरी के बाद अब बेहतर इलाज के लिए उन्हें चेन्नई रेफर किया गया है। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पुलिस और रहवासियों के अनुसार रात करीब 2 बजे ए-ब्लॉक स्थित मनोहर सिंह आंजना के मकान में संदिग्ध गतिविधि नजर आई। मकान मालिक शहर से बाहर थे। पड़ोसियों ने आवाज सुनकर सतर्कता दिखाई। बताया जा रहा है कि करीब छह अज्ञात युवक दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी आवाजाही रिकॉर्ड हुई है।

आंख में आई गंभीर चोट

हलचल की जानकारी मिलते ही संघ पदाधिकारी अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों को ललकारा। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अर्जुन सिंह को पहले इंदौर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए चेन्नई रेफर किया है। चिकित्सकों के है। अनुसार आंख की चोट गंभीर है और विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता है

जानकारी के मुताबिक, इसी मकान को वर्ष 2023 में भी चोरों ने निशाना - बनाया था। घटना के बाद नागझिरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए। कुछ फुटेज में आरोपी सामान ले जाते - नजर आ रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलोनीवासियों ने एसपी प्रदीप शर्मा से मुलाकात कर गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। एसपी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। साथ ही रहवासियों को निजी सुरक्षा गार्ड बढ़ाने और सामुदायिक निगरानी तंत्र मजबूत करने की सलाह दी गई है। वारदात के बाद से पार्श्वनाथ कॉलोनी में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Published on:
01 Mar 2026 12:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर