
महाकाल मंदिर पहुंची सिंगर सुनंदा शर्मा और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Photo Source- Input)
Mahakal Mandir :मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को फिल्मी हस्तियों की आवाजाही का सिलसिला देखने को मिली। तड़के भस्म आरती के समय यहां फिल्म धुरंधर फेम अभिनेत्री सारा अर्जुन अपने पिता राज अर्जुन और मां सान्या अर्जुन के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकाल मंदिर पहुंचे थे। इसके बाद यहां पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर सुनंदा शर्मा और उसके बाद चर्चित फेशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा बाबा के दर्शन करने महाकाल मंदिर पहुंचे। खास बात ये रही कि, इन फिल्मी हस्तियों को देखने के लिए या आम श्रद्धालुओं में भी दिनभर खासा उत्साह बना रहा।
वैसे तो अकसर महाकाल मंदिर में फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों और पॉलिटिशियन का जमावड़ा लगा ही रहता है। इसी कड़ी में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा और फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी बाबा महाकाल के दर्शन करने महकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ही भक्तों में नंदी हॉल में बैठकर दर्शन - पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन - पूजन किया। इस दौरान वो कुछ देर खासा भावुक नजर आईं। वो अपनी टीम के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, 'मैंने वही महसूस किया जो हर भक्त मंदिर में आकर महसूस करता होगा। यहां आने वाले सभी एक पावर को फील करते हैं। हम सब यहां आशीर्वाद लेने आए हैं। मैं यहां दूसरी बार आई हूं और हर बार यहां आकर मन को शांति मिलती है और काफी अच्छा लगता है।'
वहीं, फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दरअसल, वे इंदौर में आयोजित इवेंट में शामिल होने के लिए शनिवार को एमपी पहुंचे थे। जहां से उन्होंने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि, जब एक इवेंट के लिए इंदौर का प्लान बना तो उन्होंने निश्चय किया कि, वो पहले महाकाल मंदिर हुंचकर बाबा के दर्शन करेंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि, 'मैं यहां पहले कभी नहीं आया था तो सबसे पहले दर्शन करने यहां आना था। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मैं यहां बार - बार आना चाहता हूं। महादेव की कृपा रही तो अब आगे लगातार आता रहूंगा।' इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी का शॉल और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।
Published on:
12 Apr 2026 07:14 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
