11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में अब पड़ेगी भीषण गर्मी, आंधी-बारिश रुकते ही अचानक 5 डिग्री बढ़ा पारा

MP Weather Update : एमपी में आंधी-बारिश का दौर थमते ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। कई शहरों में तापमान 1 से 5 डिग्री तक बढ़ा है। अब दिन के साथ साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है।

2 min read
Google source verification
MP Weather Update

एमपी में अब पड़ेगी भीषण गर्मी (Photo Source- Patrika)

MP Weather Update :मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर थमते ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। गर्मी अचानक से जोर पकड़ने लगी है। हालात ये हैं कि, दिन के साथ साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान 1 से लेकर 5 डिग्री से अधिक तक की बढ़ोतरी दर्ज कर चुका है।

इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर के तापमान में सबसे तेज उछाल दर्ज किया गया, जबकि भोपाल और रतलाम में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। रतलाम में सबसे ज्यादा 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को तापमान में और इजाफा होने की संभावना है, यानी गर्मी का असर लगातार तेज होगा।

लंबे समय राहत की आस नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाली 15 अप्रैल से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसके ज्यादा मजबूत न होने से प्रदेश के मौसम में खासा बदलाव नहीं आएगा। यानी प्रदेश में तेज गर्मी का दौर जारी रहने के आसार है। यानी फिलहाल प्रदेशभर के लिए कोई बड़ी राहत आसपास नजर नहीं आ रही है।

यहां दिखने लगा गर्मी का ज्यादा असर

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। यहां पारा 39.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रतलाम 38.6 डिग्री और खरगोन 38 डिग्री रहा। वहीं, धार, खंडवा, नरसिंहपुर और खजुराहो का अदिकतम तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो सबसे अधिक तापमान उज्जैन की तो यहां सबसे गर्म 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, भोपाल और जबलपुर 34.6 डिग्री, इंदौर 35 डिग्री और ग्वालियर 33.4 डिग्री दर्ज हुआ।

अब शुरू होगा भीषण गर्मी का दौर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा हर साल तेज गर्मी लेकर आता है। जैसे सर्दियों में दिसंबर-जनवरी और बारिश में जुलाई-अगस्त पीक होते हैं, वैसे ही गर्मी का पीक अप्रैल-मई में होता है। इस बार भी वही ट्रेंड नजर आने लगा है।

अप्रैल का बदला ट्रेंड

इस बार अप्रैल की शुरुआत तेज गर्मी से नहीं, बल्कि आंधी-बारिश और ओलों से हुई। 1 से 9 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदला रहा। करीब 45 जिलों में बारिश और 15 से ज्यादा जिलों में ओलावृष्टि दर्ज की गई।

मौसम का बैकग्राउंड

इस साल फरवरी और मार्च में चार-चार बार मौसम बदलाव देखा गया। कई दौर में बारिश, आंधी और ओलों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। मार्च के आखिर तक भी मौसम अस्थिर रहा, लेकिन अब प्रदेश में गर्मी ने स्थायी रूप से दस्तक दे दी है, जो आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अपना रोद्र रूप दिखाएगी।

गर्मी में लू से बचाव के लिए जरूरी सलाह

-दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
-दोपहर की धूप से बचें
-हल्के और सूती कपड़े पहनें
-बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें