उज्जैन

फॉरेस्ट टूरिज्म का हब बनेगा एमपी का ये शहर, मिलेगी नई पहचान

MP News: एमपी के इस शहर में जंगल, जू और सफारी का मजा एक साथ ले सकेंगे टूरिस्ट, सीएम ने दिए निर्देश, फेस-1 का काम जल्द होगा शुरू

2 min read
Feb 07, 2026
MP News (AI)

MP News: मध्यप्रदेश में फॉरेस्ट और टूरिज्म सेक्टर एक बार फिर नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी कर चुका है। उज्जैन और जबलपुर में वन्य जीव केंद्र सह रेस्क्यू सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल स्थित सीएम निवास पर उज्जैन वन्यजीव केंद्र के निर्माण को लेकर कंसलटेंट फर्म के साथ अहम बैठक आयोजित की गई। सीएम मोहन यादव ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें

टैक्स स्लैब समय पर बदले होते तो, चीन, अमरीका से आगे होता भारत- बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष

परियोजना अपने आप में अनूठी

इस बैठक में बताया गया कि उज्जैन में करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में एक हाईटेक वाइल्डलाइफ सेंटर कम इंडियन जू कम रेस्क्यू सेंटर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना अपने आप में अनूठी होगी, जहां देशी-विदेशी वन्य प्राणियों को एक ही परिसर में देखने का अवसर मिलेगा। इस प्रस्तावित सेंटर की सबसे बड़ी खासियत डे-नाइट सफारी एक्सपीरियंस होगी। इससे पर्यटक दिन और रात दोनों समय वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देख सकेंगे।

ईको टूरिज्म पार्क भी होगा शामिल

इसके साथ ही पहले से विकसित 50 हेक्टेयर के ईको-टूरिज्म पार्क को भी इस परियोजना में शामिल किया जाएगा। इससे ये क्षेत्र पूरी तरह फॉरेस्ट टूरिज्म कॉरिडोर के रूप में विकसित हो सकेगा।

2026 में फेज-1 का निर्माण कार्य शुरू किया जाए

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वर्ष 2026 में परियोजना के फेज-1 का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। परियोजना पूरी होने के बाद उज्जैन न सिर्फ धार्मिक पर्यटन बल्कि फॉरेस्ट और वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरकर आएगा।

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

जानकारों के मुताबिक इस वाइल्ड लाइफ सेंटर के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही वन्य प्राणी संरक्षण, रेस्क्यू और पुनर्वास को भी मजबूती मिलेगी। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। परियोजना के पूरा होते ही उज्जैन मध्यप्रदेश के प्रमुख फॉरेस्ट टूरिज्म डेस्टिनएशन के रूप में अपनी एक अलग और नई पहचान मिलेगी।

क्या उज्जैन बनेगा देश का वाइल्ड लाइफ सेंटर?

उज्जैन में प्रस्तावित वाइल्ड लाइफ सेंटर प्रदेश की अब तक की सबसे महत्वकांक्षी फॉरेस्ट-टूरिज्म परियोजना में से एक होगा। करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाला यह सेंटर केवल चिड़ियाघर नहीं….

-वाइल्ड लाइफ सेंटर
-इंडियन जू
-रेस्क्यू एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर

यहां घायल, बीमार और तस्करी से मुक्त कराए गए वन्य प्राणियों के उपचार, संरक्षण और पुनर्वास की व्यवस्था होगी। साथ ही टूरिस्ट को नियंत्रित और प्राकृतिक वातावरण में वन्य जीवों को देखने का एक्सपीरियंस मिलेगाष

जानें क्या होगा खास?

  • डे-नाइट सफारी एक्सपीरियंस
  • देशी-विदेशी वन्य प्राणी एक ही परिसर में
  • पहले से विकसित 50 हेक्टेयर ईको टूरिज्म पार्क को किया जाएगा शामिल
  • आधुनिक डिजाइन, नेचुरल हैबिटेट आधारित एन्क्लोजर
  • वन्य जीवों के रेस्क्यू, इलाज और पुनर्वास की समर्पित सुविधा
  • फॉरेस्ट एजुकेशन, रिसर्च और नेचर अवेयरनेस को बढ़ावा
  • स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और टूरिज्म से जुड़े अवसर

जबलपुर वाला सेंटर क्यों है अहम

उज्जैन के साथ ही जबलपुर में भी वन्य जीव केंद्र सह रेस्क्यू सेंटर विकसित किया जा रहा है। जबलपुर का सेंटर महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के लिए रेस्क्यू हब के रूप में काम करेगा, जहां जंगल से सटे इलाकों में मिलने वाले घायल जीवों को तुरंत उपचार मिल सकेगा। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी।

यानी उज्जैन और जबलपुर दोनों केंद्र मिलकर मध्यप्रदेश को नेशनल लेवल का फॉरेस्ट-टूरिज्म और वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन मॉडल बन सकते हैं। यहां कहना होगा कि अब महाकाल की नगरी उज्जैन केवल आस्था नहींस बल्कि जंगल, सफारी और संरक्षण का नया पता बनने जा रही है।

ये भी पढ़ें

2 लाख का आकड़ा छू सकता है सोना! एमपी के एक्सपर्ट्स की नजरें अब रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Updated on:
07 Feb 2026 02:56 pm
Published on:
07 Feb 2026 02:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर