MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए महिलाएं सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने उतर आईं।
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण पर स्थानीय लोगों का गुस्सा जमकर फूटा है। गुरुवार को पिपलीनाका इलाके के लोगों ने विधायक अनिल जैन के दफ्तर जा पहुंचे। यहां पर विधायक ने लोगों को समझाइश दी और कार लेकर जाने लगे।
आक्रोशित भीड़ ने भाजपा विधायक की गाड़ी को बीच में ही रोक लिया। इसके विधायक को कार्यलय के अंदर ले जाया गया। यहां पर महिलाएं रोते हुए भीतर घुस गईं और जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि, नगर निगम के द्वारा पिपलीनाका से गढ़कालिका और भैरवगढ़ मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण में अंतर्गत आने वाले लोगों को नोटिस जारी किए थे। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित हिस्सों को सात दिनों के अंदर खाली करा दें। लोगों की मानें तो 10-20 फीस का हिस्सा चौड़ीकरण में आता है।
विधायक अनिल जैन ने विरोध कर रही महिलाओं की बात सुनी और कलेक्टर रोशन सिंह ने फोन पर चर्चा की। प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग महिलाएं बिलखती हुईं नजर आईं।
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि महिलाओं के सामने छत खोने का संकट खड़ा हो गया। कई महिलाओं के पास किराए के कमरे तक देने के लिए पैसे नहीं हैं। तो की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वह इलाज तक का पैसा नहीं चुका पा रही हैं।
दरअसल, पिपलीनाका से गढ़कालिका मंदिर होते हुए ओखलेश्वर श्मसान और भैरवगढ़ जेल चौराहे तक के घर और दुकान मालिकों को नोटिस थमाए गए थे। सड़क को पहले 150 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव था। इसके बाद उसे घटाकर 100 फीट कर दिया गया।