उज्जैन

naag panchami and sawan ka satwan somwar: महाकाल की दिन में पांच बार आरती, आज 40 मिनट में हो रहे दर्शन, एक Click पर करें online दर्शन

आज भक्तों को 40 मिनट के अंतराल पर आसानी से महाकाल के दर्शन हो रहे हैं और अगर आप उज्जैन में नहीं बल्कि घर से या कहीं और हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर महाकाल के ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं।

2 min read
Aug 21, 2023
naag_panchami_aur_sawan_ka_satwan_somwar.jpg

आज सावन माह का सातवां सोमवार है। इस सातवें सोमवार के दिन आज नागपंचमी और सोमवार का महासंयोग बना है। आपको बता दें कि इस महासंयोग पर शिव पूजन के लिए महाकाल के दर्शन के लिए रात 12 बजे से श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में लगना शुरू हो गए थे। रात 2.30 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खोले गए। भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन कर भस्म रमाई गई और फिर पंचामृत अभिषेक किया गया। आपको बता दें कि आज उज्जैन में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा है। महाकाल की सवारी निकलने का दिन है नाग पंचमी है, ऐसे में हर भक्त को आसानी से महाकाल के दर्शन मिल रहे हैं जिससे भक्त खुश हैं। आज भक्तों को 40 मिनट के अंतराल पर आसानी से महाकाल के दर्शन हो रहे हैं और अगर आप उज्जैन में नहीं बल्कि घर से या कहीं और हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर महाकाल के ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं।

1 घंटा चली महाकाल की भस्मारती

महाकाल मंदिर के पट खुलने के बाद महाकाल के पुजारियों ने नियमानुसार महाकाल को जल चढ़ाकर दूध, घी, शहद, शक्कर और दही से पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद भांग, सूखे मेवों से महाकाल का शृंगार किया गया। 1 घंटे चली भस्म आरती में बाबा का भांग, चंदन, फल, वस्त्र आभूषण से नागचंद्रेश्वर के रूप में विशेष शृंगार किया गया। दिन में पांच बार की जाती है आरती महाकाल के पुजारी बताते हैं कि सावन का महीना ऐसा होता है जब महाकालेश्वर की दिन में पांच बार आरती की जाती है। इन पांच आरतियों में सबसे खास होती है भस्म आरती। महाकाल का डेली पंचामृत अभिषेक किया जाता है। इन दिनों महाकाल को बेलपत्र और जल चढ़ाने का अलग महत्व है। कुछ भक्त एक से लेकर एक लाख तक बेल पत्र चढ़ाते हैं।

40 मिनट में दर्शन

महाकाल मंदिर समिति का कहना है कि आज सावन सोमवार के दिन शिव भक्तों को महाकाल बाा 40 मिनट में दर्शन दे रहे हैं। तीन एंट्री पॉइंट हैं। श्रद्धालुओं को जिगजैग के जरिए कार्तिकेय और गणेश मंडपम से दर्शन कराए जा रहे हैं। दूसरे शहरों से आने वाले भक्तों के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं। पूरे एरिया को सीसीटीवी से कवर किया गया है। इसके दो कंट्रोल रूम हैं, जिससे भक्तों सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। बड़ी एलईडी लगाई गई है। सात हेल्प डेस्क और महाकाल मंदिर और त्रिवेणी पर इमरजेंसी हेल्थ ट्रीटमेंट सेंटर बनाए गए हैं। नागपंचमी होने के कारण इस बार ऐसी कई व्यवस्था बदली गई हैं।

सातवें सोमवार के दिन स्कूलों में छुट्टी

आज सावन का सातवां सोमवार है। ऐसे में उज्जैन कलेक्टर ने नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

लाइव दर्शन की व्यवस्था

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति की वेबसाइट www.mahakaleshwar.nic.in एवं फेसबुक पेज पर भगवान की आरती और दिन भर दर्शन के साथ साथ सवारी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे उज्जैन सहित देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु बाबा श्री महाकाल के दर्शन व सवारी के सीधे प्रसारण का लाभ घर पर ही ले सकेंगे।

Published on:
21 Aug 2023 11:39 am