उज्जैन

Nag Panchami 2025 : नागपंचमी पर 24 घंटे के लिए खुलेंगे नागचंद्रेश्वर के पट, पर सिर्फ इतने मिनट कर पाएंगे दर्शन

Nag Panchami 2025 : नागपंचमी पर साल में सिर्फ एक बार नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 24 घंटे के लिए खोले जाएंगे। सिर्फ 40 मिनट भक्तों को दर्शन देंगे नागचंद्रेश्वर। प्रशासन को 10 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।
2 min read
Nag Panchami 2025
नागपंचमी पर 24 घंटे के लिए खुलेंगे नागचंद्रेश्वर पट (Photo Source- Patrika)

Nag Panchami 2025 :मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर शिखर पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 28-29 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजे से अगले 24 घंटे के लिए खोल दिए जाएंगे। नागपंचमी पर्व पर सिर्फ एक दिन के लिए खुलने वाले मंदिर में दर्शन करने 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

मंदिर समिति का दावा है, हर श्रद्धालु को 40 मिनट में दर्शन का मौका मिलेगा। मंदिर में 11वीं सदी की नेपाल से लाई दुर्लभ प्रतिमा विराजित है। इसमें नागचंद्रेश्वर सात फनों से शिव-पार्वती को छाया दे रहे हैं। वहीं, वाहन नंदी-सिंह और भगवान गणेश कार्तिकेय, सूर्य और चंद्रमा अंकित हैं।

24 घंटे बाद बंद किए जाएंगे पट

नागपंचमी पर 24 घंटे के लिए खुलेंगे नागचंद्रेश्वर पट (Photo Source- Patrika)

पट खुलते ही प्रथम पूजा श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज द्वारा कराई जाएगी। शाम को श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी त्रिकाल पूजन करेंगे। 29 जुलाई की रात 12 बजे पट बंद कर दिए जाएंगे।

शिल्प कला का अनूठा उदाहरण

नागपंचमी पर 24 घंटे के लिए खुलेंगे नागचंद्रेश्वर पट (Photo Source- Patrika)

ये प्रतिमा न केवल धार्मिक बल्कि शिल्प कला का भी अनूठा उदाहरण है, जिसके चलते इसकी विश्वभर में एक अलग ही पहचान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के आने को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और व्यवस्था की योजना बना रखी है।

Published on:
27 Jul 2025 10:55 am