उज्जैन

खुशखबरी : आज से बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी कर सकेंगे महाकाल के दर्शन

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के द्वार सोमवार से भक्तों के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।
less than 1 minute read
news
खुशखबरी : आज से बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी कर सकेंगे महाकाल के दर्शन

उज्जैन/ कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 20 दिनों से मध्य प्रदेश से बाहर के लोगों के लिए बंद चल रहे उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के द्वार सोमवार से भक्तों के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।


डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में फैसला

रविवार को डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में ये फैसला लिया गया। मंदिर प्रबंधन ने कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए मध्य प्रदेश के बाहर के नागरिकों के लिए मंदिर में प्रवेश 20 जुलाई से प्रतिबंधित कर दिया था।

कोरोना को लेकर ये हैं जिले के हालात

उज्जैन जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 27 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1310 हो गई है। जबकि, 75 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1062 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 173 केस एक्टिव हैं। इनमें से 111 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Updated on:
10 Aug 2020 06:38 am
Published on:
10 Aug 2020 06:38 am