उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ शहर अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है उज्जैन। जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 27 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1310 हो गई है। जबकि, 75 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1062 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 173 केस एक्टिव हैं। इनमें से 111 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।