उज्जैन

पुलिस ने धूम मचाती बाइक पकड़ी, तो ये हुआ बड़ा खुलासा…

पुलिस ने सड़क पर धूम मचाती बाइक पकड़ी तो बड़ा खुलासा सामने आया। इस सफलता का श्रेय घट्टिया थाना पुलिस को मिला।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 9:53 PM IST
patrika
arrested,police,crime news,theft,bike theft,bike thieves gang,

उज्जैन। पुलिस ने सड़क पर धूम मचाती बाइक पकड़ी तो बड़ा खुलासा सामने आया। इस सफलता का श्रेय घट्टिया थाना पुलिस को मिला। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बुलेट सहित तीन चोरी की बाइक जब्त हुई है। जबकि बाइक चोरी करने वाला गिरोह का सरगना फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

कईं क्षेत्रों में बाइक चोरी की है, सरगना कंजर गिरोह से जुड़ा है

मंगलवार को एएसपी नीरज पाण्डेय ने कंट्रोल रूम में इस गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने इन्दौर और उज्जैन के आसपास कईं क्षेत्रों में बाइक चोरी की है। जल्द ही फरार सरगना गिरफ्तार नहीं होता है तो उसे पकडऩे के लिए इनाम की भी घोषणा की जाएगी। सरगना कंजर गिरोह से जुड़ा है जो पूर्व में भी बाइक चोरी के कईं मामलों में पकड़ा चुका है।

चोरी की बाइक से घूम रहे थे, बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला तो सख्ती से पूछताछ की
10 सितंबर को घट्टिया थाना प्रभारी एमआर रोमड़े व टीम ने रवि उर्फ रविश पिता गणपत उर्फ रोडू गुर्जर निवासी बड़ोदिया जिला शाजापुर को पकड़ा, जिसके पास बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला तो सख्ती से पूछताछ की। उसने यशपाल कंजर निवासी कुमारिया थाना पीपलरावां जिला देवास से बाइक खरीदना बताई। रवि से पूछताछ में वसीम खान पिता रशीद खान निवासी कुमार्डी थाना घट्टिया व शाहरुख पिता वली मोहम्मद पिंजारा निवासी बिछड़ौद को गिरफ्तार किया। जिनके पास से रायल इन्फील्ड बुलेट, एचएफ डीलक्स और स्प्लेंडर बाइक जब्त हुई है। सरगना कंजर गिरोह से जुड़ा है जो पूर्व में भी बाइक चोरी के कईं मामलों में पकड़ा चुका है।

सरगना पर इनाम, सदस्यों से पूछताछ की जा रही

गिरोह का सरगना यशपाल फिलहाल फरार है, जिसके बारे में पकड़ाए बाइक चोर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने बताया कि अगर जल्द ही यशपाल गिरफ्त में नहीं आता है तो उसे पकडऩे के लिए इनाम की घोषणा की जाएगी।

Published on: