1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
भ्रूण के Linga परीक्षण के आरोपियों को जेल भेजा
Play video

भ्रूण के Linga परीक्षण के आरोपियों को जेल भेजा

जोधपुर में भ्रूण Linga परीक्षण के आरोपियों को जेल भेजा गया है। वे पोर्टेबल मशीन के साथ एक घर में जांच करते पकड़े गए थे। चिकित्सक व संविदा पर कार्यरत टेक्नीशियन पूर्व में तीन बार पकड़ा जा चुका है।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

MI Zahir

•

Updated: 11 Sep 2018, 8:04 PM IST

जोधपुर में भ्रूण Linga परीक्षण के आरोपियों को जेल भेजा गया है। ये आरोपी पोर्टेबल मशीन के साथ एक घर में जांच करते पकड़े गए थे। ध्यान रहे कि चिकित्सक व संविदा पर कार्यरत टेक्नीशियन पूर्व में तीन बार पकड़ा जा चुका है।

जेल भेजने का आदेश

पीसीपीएनडीटी कोर्ट ने भ्रूण के Linga परीक्षण करने के आदतन आरोपी डॉ. इम्तियाज अली व संविदा पर कार्यरत लैब टेक्नीशियन फतेहकिशन शर्मा को जेल भेजने का आदेश दिया गया है। कोर्ट में पेश करते समय दोनों आरोपी मुंह छुपाते हुए नजर आए। पीठासीन अधिकारी सरोज सिनवर ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियो को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार कर पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन जब्त की थी
राज्य पीसीपीएनडीटी टीम दल ने रविवार को जोधपुर में डेकॉय कार्रवाई में अपंजीकृत पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से एक घर में भ्रूण Linga परीक्षण करते हुए डॉ. इम्तियाज और संविदा पर कार्यरत लैब टेक्नीशियन शर्मा को गिरफ्तार कर पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन जब्त की थी।

कई दिन जेल में भी रहा था

आरोपी डॉ. इम्तियाज अक्टूबर 2016, मई 2017, जनवरी 2018 में भी भ्रूण Linga परीक्षण करते हुए पकड़ा गया था और कई दिन जेल में भी रहा था। उसे राजकीय सेवा से निलंबित कर दिया था। आरोपी चिकित्सक जमानत पर बाहर आने के बाद पुन: Linga जांच करने लगा, लेकिन इस बार भी आरोपी चिकित्सक इम्तियाज को टीम ने पकड़ लिया।