उज्जैन

Raksha Bandhan 2024 : सबसे पहले बाबा महाकाल को अर्पित की गई पहली राखी, सवा लाख लड्‌डुओं का लगा भोग

Raksha Bandhan 2024 : आज सुबह से रक्षाबंधन का त्योहार शुरु हो गया है। सबसे पहले महाकाल को राखी अर्पित की गई है। इसी के साथ बाबा को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया।

2 min read

Raksha Bandhan 2024: आज सावन महीने का 5वां और अंतिम सोमवार है। ऐसे में मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल को भस्म आरती के समय पंडे और पुजारियों के परिवार ने राखी अर्पित की। साथ ही, बेसन और शुध्द घी से तैयार सवा लाख लड्डुओं का भोग भी लगाया।

आपको बता दें कि, ऐसी मान्यता है कि कोई भी त्योहार सबसे पहले बाबा महाकाल के साथ मनाया जाता है। इसके बाद ही देष-दुनिया में इसकी शुरुआत होती है। इसी मान्यता के तहत सुबह की भस्म आरती के बाद बाबा को राखी भेंट की गई साथ ही सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया है। आज शाम 4 बजे सावन महीने की आखिरी सवारी निकाली जाएगी। बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने होलकर मुखारविंद स्वरूप में निकलेंगे।

सीएम मोहन होंगे सवारी में शामिल

इस सवारी में सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे। CRPF बैंड सवारी के साथ चलेगा। इस बार खास संयोग रहा कि सवान महीने की शुरुआत सोमवार से हुई और समापन भी सोमवार से ही हो रहा है।

दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा

मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए रविवार देर रात से भी भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। भस्म आरती के लिए रविवार की रात 2.30 बजे ही मंदिर के पट खोल दिए गए थे।

महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार

आज बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया है। दर्शन का सिलसिला आज रात 10.30 बजे तक जारी रहेगा।

Updated on:
19 Aug 2024 10:38 am
Published on:
19 Aug 2024 09:00 am
Also Read
View All

अगली खबर