उज्जैन

रोते-रोते जनसुनवाई में पहुंचीं साध्वी, संतों पर लगाए गंभीर आरोप, VIDEO

आरोप है कि, दो दिन पहले साध्वी मंदाकिनी के साथ कहार वाड़ी स्थित आश्रम में मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने महाकाल थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन...।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2023, 4:44 PM IST
Sadhvi Mahamandaleshwar Mandakini serious alligation
रोते-रोते जनसुनवाई में पहुंचीं साध्वी, संतों पर लगाए गंभीर आरोप, VIDEO

उज्जैन। साध्वी मंदाकिनी मंगलवार को एसपी की जनसुनवाई में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज करने के संबंध में शिकायत की। इस दौरान उन्होंने संतों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

आरोप है कि, दो दिन पहले साध्वी मंदाकिनी के साथ कहार वाड़ी स्थित आश्रम में मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने महाकाल थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन, पुलिस द्वारा मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज करने पर आज साध्वी मंदाकिनी एसपी की जनसुनवाई में पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं । इस दौरान एसपी सचिन शर्मा से मुलाकात कर उन्होंने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।


साध्वी ने संतो पर लगाए गंभीर आरोप

एसपी सचिन शर्मा ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए दिन, समय और स्थान के अनुसार घटनाक्रम को शिकायती तौर पर दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद वो अपने बयान दर्ज कराने महिला थाने पहुंचीं, जहां पूछताछ से नाराज होकर वो बिना बयान दर्ज कराए ही वापस लोट गईं। नाराज साध्वी का कहना था कि, अब वो इस मामले की शिकायत भोपाल जाकर करेगी।


पिछले साल भी चर्चा में आ चुकी हैं साध्वी

आपको याद दिला दें कि, पिछले वर्ष भी निरंजनी अखाड़ा से जुड़ी साध्वी महामंडलेश्वर मंदाकिनी काफी चर्चा में रही थीँ। उन्होंने उस दौरान खाटू श्याम बाबा के नाम से संचालित संस्था के दो सदस्यों पर जान से मारने की धमकी देने का सीधा आरोप लगाया था। दरअसल, उस दौरान महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने खाटू श्याम को 14 वा अखाड़ा बनाए जाने पर आपत्ति ली थी। उन्होंने कहा था कि, किसी भी गृहस्थ को अखाड़ा बनाने और महामंडलेश्वर बनाने का अधिकार नहीं है। देश में 13 प्रमुख अखाड़े ही हैं। इसके अलावा 14 अखाड़ा हो नहीं सकते। इसी के बाद उन्होंने खाटू श्याम संस्था के दो सदस्यों पर जान से मारने का आरोप लगाया था।

Updated on:
19 Jul 2023, 4:44 PM IST
Published on: