Spiritual and Wellness Summit in Ujjain MP: ग्लोबल समिट की तर्ज पर एमपी में 5 जून को स्प्रिचुअल एंड वेलनेस समिट, महाकाल की नगरी कहलाएगी देश की वेलनेस सिटी, पतंजलि आयुर्वेद, परमार्थ निकेतन, शतायु आयुर्वेदा योगा रिट्रीट जैसे आध्यात्मिक संस्थानों का जमावड़ा उज्जैन में, एमपीआईडीसी ने भेजा निमंत्रण.
Spiritual and Wellness Summit: ग्लोबल समिट की तर्ज पर अब प्रदेश में स्प्रिचुअल एंड वेलनेस समिट आयोजित हो रही है। कार्यक्रम में देशभर से प्रमुख आध्यात्मिक मार्गदर्शक, नीति निर्माता और आयुर्वेद, योग और संतुलित जीवनशैली से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। इन्हें वेलनेस व वेलबीइंग सेंटर स्थापित करने के लिए यहां निवेश का न्यौता दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा यह कार्यक्रम 5 जून को इंदौर रोड स्थित निजी होटल में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शामिल होना प्रस्तावित है। इनके अलावा देशभर से 300 से ज्यादा आध्यात्मिक मार्गदर्शक, नीति निर्माता व आयुर्वेद, योग और संतुलित जीवनशैली से जुड़े विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन को लेकर परमार्थ निकेतन, पतंजलि आयुर्वेद, शतायु आयुर्वेदा योगा रिट्रीट, जिवाया वेलनेस, द सॉलिटेयर ग्रुप, खेओनी वेलनेस, लेजर होटल, एक्सफन, आत्ममंथन आदि संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर एमपीआइडीसी ने तैयारी तेज कर दी है।
स्प्रिचुअल एंड वेलनेस समिट में विषय विशेज्ञों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्त्रस्म के दौरान उन्हें उज्ज्जैन सहित प्रदेश के प्रमुख संबंधित शहरों में वेलनेस व वेलबीइंग सेंटर की संभावनाएं बताई जाएंगी। सेंटर को लेकर सरकार से उनकी अपेक्षाएं भी जानी जाएंगी। कार्यक्रम में स्प्रिचुअल सिटी को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
5 जून को स्प्रिचुअल एंड वेलनेस समिट आयोजित की जा रही है। आयोजन को लेकर विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। समिट में शासन की नीतियों की जानकारी देने के साथ ही विशेषज्ञों की अपेक्षाएं जानी जाएंगी।
- राजेश राठौर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमपीआइडीसी