2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिप्रा तीर्थ परिक्रमा: मां शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरिया अर्पित करेंगे सीएम, रामघाट से शुरू होगी यात्रा

Shipra Tirtha Parikrama: 4 जून को सीएम मोहन यादव शिप्रा नदी के रामघाट पर ध्वज पूजन कर करेंगे शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ। मां शिप्रा को अर्पित करेंगे 351 फीट चुनरिया...

3 min read
Google source verification
Shipra Tirth Parikrama ganga jal samwardhan Abhiyan

Shipra Tirth Parikrama ganga jal samwardhan Abhiyan के तहत सीएम मोहन यादव कल करेंगे शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ (फाइल फोटो सोर्स: एक्स)

Shipra Tirth Parikrama: जल गंगा संवर्धन अभियान (Jal Ganga Conservation Campaign) में 4 जून को शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ रामघाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वज पूजन कर परिक्रमा की शुरुआत करेंगे। गंगा दशमी के पूर्व संध्या पर प्रसिद्ध भजन गायक पवन तिवारी शिप्रा तट पर प्रस्तुति देंगे। शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के श्रद्धालु गंगा दशमी 5 जून को शिप्रा तट पर पहुंचेंगे। रामघाट पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित करेंगे। इस अवसर पर गायिका स्वस्ति मेहुल, आर्मी सिफनी बैंड एवं पंडित ढोली बुवा की हरिकथा की प्रस्तुति होगी।

4 जून को सुबह रामघाट से होगा शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ

शिप्रा लोक संस्कृति समिति के सचिव नरेश शर्मा ने बताया कि नवमी एवं दशमी ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष गंगा दशहरा पर्व पर 4-5 जून को शिप्रा परिक्रमा आयोजित हो रही है। यात्रा का शुभारंभ 4 जून को सुबह 8 बजे रामघाट पर होगा। इस अवसर पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के कार्यकारी अध्यक्ष, महंत रामेश्वरदास महाराज, मुयमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल निगम सभापति कलावती यादव, यादव महासभा के अध्यक्ष नारायण यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी रवि सोलंकी एवं साधु-संत तथा हजारों की संया में ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। यात्रा से पूर्व रामघाट पर पंडित पुरोहितों द्वारा ध्वज पूजन मुयमंत्री द्वारा किया जाएगा।

इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार एवं यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा में पुरातत्ववेत्ता, पुराविद, साहित्यकार, इतिहासकार, विषय विशेषज्ञ, जीव विज्ञान, भू वैज्ञानिक, साधु-संत आदि यात्रा में सहभागी रहेंगे।

परिक्रमा का प्रथम दिन

बुधवार को यात्रा का शुभारंभ रामघाट से होगा, जो नृसिंह घाट, आनंदेश्वर मंदिर, जगदीश मंदिर, गऊघाट, जंतर-मंतर, वरुणेश्वर महादेव, त्रिवेणी शनि मंदिर, गोठड़ा, सिकंदरी, दाउदखेड़ी,चिंतामण, मंगरोला फंटा, लालपुल, भूखी माता मंदिर, दत्त अखाड़ा (रात्रि विश्राम) स्थलों से होते हुए दत्त अखाड़ा पर रात्रि विश्राम के साथ समाप्त होगी।

परिक्रमा का दूसरा दिन

5 जून को यात्रा के दूसरे दिन दत्त अखाड़ा से यात्रा पुन: प्रारंभ होकर रणजीत हनुमान, कालभैरव, अंगारेश्वर महादेव, कमेड, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम, गढ़कालिका, भर्तृहरि गुफा, ऋणमुक्तेश्वर, वाल्मीकि धाम होते हुए रामघाट पहुंचकर समाप्त होगी। शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के माध्यम से हर वर्ष पर्यावरणविद, वैज्ञानिक एवं समाज के प्रबुद्धजन शिप्रा की वास्तविक स्थिति का अध्ययन कर शासन को परीक्षण रिपोर्ट सौंपते हैं। इसी निरंतर प्रयासों के चलते शिप्रा किनारे अनेक विकास कार्य, घाटों का निर्माण, कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना एवं अन्य योजनाएं मूर्त रूप ले रही हैं। यह परिक्रमा केवल यात्रा नहीं, बल्कि संस्कृति, श्रद्धा और संरक्षण का संकल्प है।

गंगा दशमी यात्रा की सीसीटीवी, ड्रोन, फील्ड पेट्रोलिंग से होगी निगरानी

4 और 5 जून को निकलने वाली गंगा दशमी यात्रा को लेकर सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग पर आने वाली बाधाओं को चिन्हित कर उन्हें दूर किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे और फील्ड पेट्रोलिंग कर निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही पुरे यात्रा मार्ग पर निगम की ओर से सुविधा के साथ स्वास्थ्य अमला भी तैनात रहेगा। जहां यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रैफिक नियंत्रण के लिए भी व्यवस्था की गई है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यात्रा मार्ग में समुचित सुरक्षा बल की तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार करवाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की सुविधा ना हो। इसके लिए एक निगरानी कक्ष भी तैयार किया जा रहा है। साथ ही निगम और स्वास्थ्य अमला भी यात्रा मार्ग पर मौजूद रहेगा।

ये भी पढ़ें: Alert: अब दिल्ली के पास चक्रवातीय घेरा, एमपी में थोड़ी देर में चलेगी आंधी, धुआंधार बारिश की चेतावनी

ये भी पढ़ें: सैकड़ों पेड़ों की बलि लेगा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, तब एयरपोर्ट तक दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन

Story Loader