उज्जैन

कहीं भी ‘महापुरुषों’ की प्रतिमा नहीं लगेगी, सरकार को कोर्ट ने दिए निर्देश

MP News: कोर्ट ने मुख्य सचिव को पहले जारी आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

2 min read
Jul 08, 2025
(फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के माकड़ोन में प्रतिमा तोड़ने को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर बैंच ने राज्य सरकार पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि जब कोर्ट 2022 में आदेश कर चुके हैं कि कहीं भी महापुरुषों की प्रतिमा नहीं लगेगी तो इसका पालन सख्ती से किया जाए। कोर्ट ने मुख्य सचिव को पहले जारी आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

बता दें, इंदौर में पूर्वी लिंक रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की प्रक्रिया चल रही है। पटेल ब्रिज पर पटेल प्रतिमा बदलने की तैयारी है। ग्वालियर में भी आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद बढ़ा है। इस निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में अब असर होगा। इस बीच माकड़ोन के किसान राजेश कुमार ने जनहित याचिका लगाई थी,जिसमें कहा गया था कि कहीं पर भी महापुरुषों की प्रतिमा लगा दी जाती है। इससे विवाद और महापुरुषों का अपमान होता है। इसी पर कोर्ट ने सुनवाई कर आदेश जारी किए।

ये भी पढ़ें

घबराहट में तेजी से फैलता है ‘सांप का जहर’, बचने के लिए करें ये 4 काम

25 जनवरी 2024 को प्रतिमा तोड़ी गई। फोटो- एएनआई

जनवरी 2024 में का है विवाद

पिछले साल 25 जनवरी को माकडोन थाना क्षेत्र में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा तोड़ने पर दो पक्षों में झड़प हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मूर्ति कृषि उपज मंडी चौराहा क्षेत्र में एक समूह द्वारा लगाई गई थी, जिसे दूसरे समूह के लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर हालात को नियंत्रण में लिया था। उस समय एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया था कि “गुरुवार सुबह कृषि उपज मंडी चौराहे के पास एक समूह द्वारा लगाई गई महान विभूति की प्रतिमा को दूसरे समूह के लोगों ने तोड़ दिया, जिसके बाद मौके पर झड़प हो गई।”इसमें माकडोन थाने के सब इंस्पेक्टर लालचंद शर्मा घायल हो गए थे। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के चलते माकडोन थाना प्रभारी भीम सिंह देवड़ा को निलंबित कर दिया गया था।

ऐसे बढ़ा था विवाद

उस समय बताया गया था कि कृषि उपज मंडी के पास एक खाली ज़मीन है, जहां दोनों पक्ष अलग-अलग महान विभूतियों—एक ओर सरदार पटेल तो दूसरी ओर डॉ. भीमराव अंबेडकर—की मूर्ति लगाने की मांग कर रहे थे। मामला पंचायत के विचाराधीन था, लेकिन बुधवार रात किसी ने वहां सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित कर दी। गुरुवार सुबह जब दूसरे पक्ष को इस बारे में पता चला, तो वे ट्रैक्टर लेकर आए और मूर्ति को तोड़ दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और झड़प की स्थिति बन गई थी।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस शहर में बनेगी 4-लेन सड़क, 19 गांवों से ली जाएगी जमीन

Updated on:
08 Jul 2025 07:36 pm
Published on:
08 Jul 2025 05:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर