
Sumananand Giri Maharaj Death Threat: मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में मंगलनाथ रोड स्थित गंगाघाट श्री मौनतीर्थ पीठ के पीठाधीश्वर एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। आश्रम पहुंचे पत्र में उन्हें राजस्थान उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड (Kanhaiyalal Murder Case) और दिल्ली की हालिया हत्या जैसी घटना का हवाला देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। लेटर में मामले में पुलिस जांच कर रही है कि पत्र कहां से आया और इसे भेजने वाला कौन है। इधर, महामंडलेश्वर ने आश्रम और अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
मौनतीर्थ पीठ पर प्राप्त पत्र मंगलवार को खोला गया। हाथ से लिखे पत्र में लिखा है कि, सुमनानंद, पानी सिर से ऊपर जा रहा है। बार बार मना करने पर भी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। गुस्ताखी कर रहा है। कन्हैयालाल दर्जी के कत्ल का वीडियो देख, दिल्ली में बकरीद पर काफिर पिल्ले की कुर्बानी का वीडियो देख। अब तेरी बारी है। पत्र में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पत्र 12 जून को स्पीड पोस्ट से भेजा गया है और भेजने वाले का नाम मोहन यादव, रामपत्ती, शहदातपुरा, मऊ (उत्तर प्रदेश) लिखा है। इस पत्र को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
घर-वापसी जैसे कार्यक्रमों को लेकर चर्चा में रहे है। जून 2024 में मौनतीर्थ आश्रम में एक मुस्लिम महिला और हिंदू युवक का विवाह कराया गया था। वहीं मई 2026 में एक युवक ने आश्रम में सनातन धर्म अपनाकर नई धार्मिक पहचान ग्रहण की थी।
डॉ. सुमनानंद का कहना है कि यह हरकत पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी चार बार धमकी भरे फा भेजे जा चुके है और यह पांचवीं घटना है। वर्ष 2023 में दो बार तथा 2025 में भी धमकी भरे पत्र मिले थे। पूर्व के मामलों में भी धार्मिक टिप्पणियों को आधार बनाकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। लगातार धमकियां मिलने के बाद महामंडलेश्वर ने आश्रम और अपनी सुरक्षा बढ़ाने के साथ दोषियों को तलाश कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
पत्र कहां से आया और किसने भेजा, इस संबंध में पोस्ट ऑफिस से पूरी जानकारी निकाली जा रही है। प्रतीक शर्मा, टीआइ., जीवाजीगंज