
उज्जैन. प्रतिष्ठित परिवारों के लड़कों को जब पुलिस ने दबोचा तो वे शर्मिंदगी से अपना मुंह छुपाते रहे। दरअसल, एक बड़े स्तर पर शहर में जुआ चल रहा है, जिसमें शहर के जाने-माने परिवार के युवा इस अवैध धंधे से लाभ कमाने का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश मारकर 68,980 रुपए के साथ इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
जैसे ही थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा को सूचना मिली कि शहर के इज्जतदार परिवार की युवा जुआ खेल रहे हैं, तो वे तुरंत दबिश देने पहुंचे। इन युवओं में राजेंद्र पिता दौलतराम गोस्वामी निवासी क्षीरसागर, राजेश पिता कृष्णकुमार माहेश्वरी, संजय पिता राजमल जैन अवंतिपुरा, पंकज पिता राजकुमार सेठी, सचिन पिता प्रकाशचंद नेमा देवास रोड, संजय पिता भास्कर पुरानी पुलिस लाइन को मौके से धरदबोचा।
पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
अपनी टीम के साथ जाकर पुलिस ने जुआ खेलते युवाओं को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अखिलेश वर्मा ने अपनी टीम के साथ की है। बताया जाता है कि ये सभी लोग जाने-माने परिवारों के हैं और जुआ खेल रहे थे।
एक मकान में चल रहा जुआं घर
नागदा. चंबल मार्ग पर बीएसएनएल टॉवर के समीप एक मकान में चल रहा जुआं घर पर पुलिस ने रविवार रात 2 बजे दबिश दी और 18 जुआरियों को धरदबोचा। पुलिस ने बड़ी चतुराई से जुआरियों की धेराबंदी की, जिससे कोई भी जुआरी पुलिस को पुलिस को चकमा नहीं दे पाया। सभी जुआरियों का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाल कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से ४२ हजार २०० रुपए भी जब्त किए।
मिली जानकारी के अनुसार चंबल मार्ग पर एहसान खान के मकान में जुआ चल रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी अजय वर्मा ने तत्काल टीम का गठन कर दबिश दी। टीम ने मंडी थाना व बिरलाग्राम थाने के जवान को शामिल कर रात 2 बजे दबिश दी। पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देख जुआरियों के होश उड़ गए और भागने का प्रयास करने लगी। लेकिन चारों तरह पुलिस देख जुआरी भागने में असफल रहे। सभी के खिलाफ भादवि की धारा १५१ व जुआं एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जुआ घर संचालित हो रहा था, जिसमें शहर व आसपास के कई जुआरी खेल रहे थे।