1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस चीज का शहर में धड़ल्ले से हो रहा उपयोग, दुकानदारों पर की कार्रवाई…

कार्रवाई की खबर मिलते ही कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों में से पॉलीथिन अंदर रख ली और टीम के जाते ही पुन: पॉलीथिन निकाल ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 22 May 2018, 1:36 PM IST

patrika

action,merchants,ujjain news,polyethylene,Pollution Department,cattle death,

नागदा. प्रतिबंध के बावजूद शहर में धड़ल्ले से व्यापारियों द्वारा पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा है। नपा व प्रदूषण विभाग ने संयुक्त रूप से सोमवार को शहर के मुख्य बाजार पर कुछ प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर पॉलीथिन जब्त की, साथ ही व्यापारियों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की। कार्रवाई की खबर मिलते ही कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों में से पॉलीथिन अंदर रख ली और टीम के जाते ही पुन: पॉलीथिन निकाल ली।

शहर में बड़े पैमाने पर पॉलीथिन का उपयोग होता है, जिससे प्रदूषण होता है, साथ ही प्रतिवर्ष कई मवेशियों की मौत भी पॉलीथिन खाने से हो जाती है, हालांकि नपा द्वारा समय-समय पर पॉलीथिन के खिलाफ व्यापारियों पर कार्रवाई की गई, लेकिन व्यापारी कार्रवाई के बाद भी व्यापारियों द्वारा कुछ दिन तक उपयोग नहीं किया जाता, लेकिन बाद में पुन: उपयोग प्रारंभ कर देते है। टीम ने सोमवार को एमजी रोड, कन्याशाला चौराहा, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, जवाहर मार्ग आदि क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने एमजी रोड पर लालाजी मिष्ठान, अरोड़ा नमकीन, जवाहर मार्ग पर गेलड़ा मिष्ठान भंडार, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग पर सोलंकी नमकीन पर २००-२०० रुपए की कार्रवाई की है। कार्रवाई प्रदूषण विभाग के अधिकारी आरपी शर्मा, सेम्पलर एमएल सिंदल व नपा प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कुशल धौलपुरे के नेतृत्व में की गई। टीम में नपा कर्मचारी विनोद मेवाती, राजेश ढुलगज, विनोद बालोदे, आकाश कलोसिया, राहुल संगत, प्रकाश चौहान, दीपक बामनिया आदि मौजूद थे।

महंत अयोध्यादास महाराज की प्राण प्रतिष्ठा हुई
नागदा . अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय महंत दिवगंत अयोध्यादास महाराज की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को अखाड़े के आश्रम लक्कड़दास मंदिर पर हुई। सुबह प्रतिमा का पूजन व अभिषेक हुआ। जिसके बाद संत भोजन हुआ। महंत अयोध्यादास महाराज का निधन १२ जून २०१७ को हुआ था। अखाड़े के नियम के तहत 12 माह के पूर्व महंत की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होनी चाहिए, जिसके तहत सोमवार को यह आयोजन हुआ। लगभग 3 फीट प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर आश्रम के वर्तमान महंत जयनारायण महाराज, अखाड़े के महंत सुरेंद्रदास महाराज, पुजारी प्रेमदास महाराज, फलाहारी आश्रम के महंत श्यामदास महाराज, रामदास महाराज, बसंत महाराज आदि साधु, संत मौजूद थे।