
महिदपुर. ग्राम नारायणा स्थित श्रीकृष्ण सुदामा मंदिर नारायणाधाम में माह की प्रत्येक पूर्णिमा को अभिजीत मुहुर्त में 12 बजे ध्वज चढ़ाया जाता है। इस बार पूर्णिमा पर होली का त्योहार होने के कारण से इसका महत्व और अधिक है। विगत तीन वर्षो से यहां होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी नारायणाधाम पर होली का पर्व मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहुर्त में गाजे-बाजे के साथ मंदिर शिखर पर ध्वज चढ़ाने के बाद फूलों से होली खेलेगें।
श्रीकृष्ण सुदामा मंदिर उत्सव समिति नारायणा धाम द्वारा बताया कि कार्यक्रम में सुबह भगवान श्रीकृष्ण सुदामा के विशेष आकर्षक शृंगार से शुरु होगा जिसमें विशेष आकर्षण पगड़ी शृंगार रहेगा। इसी के साथ सुबह 10 बजे ढोल-ढमाकों के साथ ग्राम नारायणा में ध्वज उत्सव का चल समारोह शुरु होगा, जिसमें ऊंट, घोड़े, भील नृत्य, फाल्गुनी गीत, भजन कीर्तन व नटों के खेल की टोलियां ग्राम महु के किशोर पांचाल द्वारा रचित श्रीकृष्ण भजनों की प्रस्तुति देते हुए मंडली कीर्तन सम्मिलित होगी जो मंदिर जाकर ध्वजारोहण के साथ चल समारोह सम्पन्न होगा। इसके बाद 21 क्विंटल के रंगीन फूलों से रंगारंग होली खेली जाएगी। ध्वजारोण कार्यक्रम का लाभ इंदौर के हरीश जोशी परिवार द्वारा लिया जाएगा। इसमें इंदौर की टीवी कंपनी द्वारा रिकार्डिंग कर उसका यूट्यूब पर प्रसारण किया जाएगा।
फाग उत्सव का किया आयोजन
खाचरौद. नवकार सेवा संस्थान द्वारा नागदा रोड स्थित श्रीनाकोड़ा पाश्र्वनाथ जैन मंदिर पर पूजन एवं फाग उत्सव का आयोजन संस्थान की अध्यक्षा पुष्पा लोढ़ा के नेतृत्व में किया। समाजसेवी इंद्रकुंवर शेखावत एवं नपा अध्यक्षा कमलेश शर्मा मौजूद थे। श्रीनाकोड़ा इक्कीसा पाठ का आयोजन किया तथा महिलाओं द्वारा गुलाल एवं सूखें रंग से होली खेलने की शपथ ली और पानी बचाने का संकल्प लिया। पूजन आदित्य लोढ़ा द्वारा पढ़ाई गई। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा मनीषा शर्मा, संस्थान की शीला रांका, आशा कटारिया, अलका लोढ़ा, सुनीता बरडिय़ा, निर्मला तल्लेरा, टीना भारतीय, चेतना मेहता, किरण नवलक्खा, वर्षा मेहता, सीमा वागरेचा, चिंकी मेहता, अनिता नांदेचा, टीना नांदेचा, प्रेमलता नांदेचा, गायत्री विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
रुनीजा. होली व रंग पंचमी के अवसर पर क्षेत्र में अमन शांति को लेकर ग्राम पंचायत सभागृह में शांति समिति की बैठक नायब तहसील मनोहर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाटपचलाना के एएसआई सुरेश सोनगरा, भवरसिंह नेगवाल, गरिमा सिसोदिया, प्रधान आरक्षक कैलाश चौहान, अंतरसिंह मंडलोई की उपस्थिति में रूनीजा सरपंच प्रतिनिधि कमलदास बैरागी, माधवपुरा सरपंच प्रतिनिधि अल्लानूर पटेल, उपसरपंच सत्यनारायण चावड़ा, पूर्व सरपंच राजेन्द्रसिंह राठौड़, पूर्व उपसरपंच अनवर मंसूरी, सचिव राजेन्द्र भाबोर ने आसपास होने वाली होलिका दहन की जानकारी के साथ निकलने वाली गैर तथा माता मंदिर रूनीजा माधवपुरा, गजनीखेड़ी में चुल चलने की जानकारी दी। वर्मा ने सभी को आपसी भाई चारे के साथ त्योहार मनाने की बात कहीं। इस अवसर पर अखिलेश माहेश्वरी, मुकंदसिंह सुमन, सद्दाम हुसैन, आनंदीलाल, ईश्वरलाल सहित गणमान्य नगारिक मौजूद थे।