उज्जैन

MP की इस मेट्रो सिटी में बनेंगे दो नए फ्लाईओवर, 416 करोड़ का टेंडर जारी

MP news: इसमें एक फ्लायओवर फोरलेन वहीं दूसरा टू लेन रहेगा। इनकी ऊंचाई वर्तमान सड़क से 8 मीटर से अधिक रहेगी।

2 min read
Mar 05, 2026
two new flyover construction in ujjain (फोटो- freepik)

Flyover Construction: उज्जैन मेट्रो सिटी में यातायात को रफ्तार देने वाले एलिवेटेड फ्लायओवर निकट भविष्य में उज्जैन में भी नजर आएंगे। शहर में दो प्रमुख मार्गों चीमनगंज मंडी (इंदिरानगर) चौराहा से इंदौर गेट होते हुए हरिफाटक ब्रिज तक और निकास चौराहा से इंदौरगेट तक दो फ्लाईओवर का निर्माण होगा। शासन से सक्षम स्वीकृति मिलने के बाद हाल ही में पीडब्ल्यूडी सिंहस्थ विंग ने इसके टेंडर जारी कर दिए है। (MP news)

ये भी पढ़ें

MP में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, रेस में ये 4 से 5 चेहरे! राजनीतिक नियुक्तियों पर लगा वीटो

शहर में पहली बार बन रहे एलिवेटेड स्ट्रक्चर

शहर में पहली बार बन रहे दोनों फ्लायओवर एलिवेटेड स्ट्रक्चर की कुल लागत 416 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। इसमें एक फ्लायओवर फोरलेन वहीं दूसरा टू लेन रहेगा। इनकी ऊंचाई वर्तमान सडक से 8 मीटर से अधिक रहेगी। फ्लायओवर पर कुछ एंट्रेस व एग्जिट पाइंट भी रहेंगे जहां से वाहन चालक फ्लायओवर पर चढ़ या उतर सकेंगे। फ्लायओवर निर्माण के लिए फर्म निर्धारित होने के बाद दोनों फ्लायओवर को बनाने के लिए 18 महीने का समय निर्धारित रहेगा। यदि इसी टेंडर में फर्म चयनित हो जाती है तो सिंहस्थ 28 से पहले शहर में दो फ्लाय ओवर पर निर्बाध यातायात व्यवस्था नजर आ सकती है।

जाम की समस्या कम होगी

कुछ वर्षों में शहर में यातायात व्यवस्था बिगड़ी है, विशेषकर पुराने शहर में। नई सडक से जुड़े लगभग सभी चौराहों पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है। इसी तरह आगररोड पर घरेलू के साथ व्यावसायिक और भारी वाहनों का खासा दबाव रहता है। इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या कम करने के उद्देश्य से फ्लायओवर एलिवेटेड स्ट्रक्चर की योजना बनाई गई है। संभावना जताई जा रही है कि इन फ्लायओवर से निर्वाध आवाजाही हो सकेगी।

ऐसे रहेंगे फ्लायओवर

पहला फ्लायओवर

कहां से कहां तक: पीमनगंज मंडी चौराहा से इंदौरगेट होते हुए
हरिफाटक ब्रिज तक।

लंबाई: 3.53 मीटर

चौड़ाई : फोरलेन, सर्विस रोड सहित

ऊंचाई सड़क से औसत 8 मीटर ऊंचाई पर

दूसरा फ्लायओवर

कहां से कहां तक: इंदौर गेट से निकास चौराहा तक।

लंबाई: 1.732 किलोमीटर

चौड़ाई: टू लेन सर्विस रोड सहित

ऊंचाई: सड़क से औसत 8 मीटर ऊंचाई पर (MP news)

ये भी पढ़ें

रंग लाई ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहनत, MP के इस जिले को मिलेगी दो बड़ी सौगातें

Published on:
05 Mar 2026 06:28 am
Also Read
View All

अगली खबर